Get App

इस समय पैसा बचाने पर फोकस करें, पैसे कमाने वाला बाजार फिर आएगा - अनुज सिंघल

Market today : डिफेंस शेयरों में लगातार तीसरे दिन दबाव है। डिफेंस इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। वहीं मेटल और रियल्टी सेक्टर में भी एक से डेढ़ परसेंट की गिरावट है। मेटल शेयरों में JSPL, JSW STEEL और JSL दो से चार परसेंट फिसले हैं। वहीं चुनिंदा सरकारी कंपनियों में खरीदारी देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2025 पर 3:22 PM
इस समय पैसा बचाने पर फोकस करें, पैसे कमाने वाला बाजार फिर आएगा - अनुज सिंघल
Index Trading : निफ्टी अभी तक के लो के ऊपर दिख रहा है। लेकिन कमजोर है। शॉर्टिंग करना भी आसान नहीं है

Market trend: बाजार पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 24450 के नीचे आ गया है। भारती, HDFC बैंक, रिलायंस और एक्सिस बैंक ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। वीकली बेसिस पर निफ्टी में लगातार छठे हफ्ते गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 प्वाइंट गिरा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। पहली तिमाही में SBI के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। बैंक का मुनाफा 12 फीसदी बढ़कर 19000 करोड़ के पार चला गया है। हालांकि, बैंक की ब्याज से होने वाली कमाई पर हल्का दबाव देखने को मिला है। बैंक की एसेट क्वॉलिटी में भी गिरावट दिखी है। इसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन भी 10 bps घटा है। रिजल्ट के बाद शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है।

डिफेंस शेयरों में लगातार तीसरे दिन दबाव है। डिफेंस इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसला है। वहीं मेटल और रियल्टी सेक्टर में भी एक से डेढ़ परसेंट की गिरावट है। मेटल शेयरों में JSPL, JSW STEEL और JSL दो से चार परसेंट फिसले हैं। वहीं चुनिंदा सरकारी कंपनियों में खरीदारी देखने को मिल रही है।

OIL MARKETING कंपनियों को आज बड़ी रहात मिल सकती है । कैबिनेट में LPG सब्सिडी पर विचार हो सकता है। कंपनियों के घाटे की रिकवरी हो सकती है। इस खबर के चलते OMCs शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है। HPCL और BPCL में डेढ़ से तीन परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है।

डिस्काउंट पर हुए ब्लॉक डील से भारती एयरटेल करीब 3 परसेंट टूट कर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। इस डील में करीब एक परसेंट इक्विटीज ने हाथ बदले हैं। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 12,847 करोड़ रुपए रही। सूत्रों के मुताबिक प्रमोटर एंटिटी INDIAN CONTINENT INVESTMENT ने हिस्सेदारी बेची है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें