विदेशी संस्थागत निवेशक (Foreign institutional investors(FII) वित्तीय वर्ष 23 और वित्त वर्ष 24 के लिए मजबूत नतीजों और अपबीट आउटलुक के आधार पर 2023 में भारतीय शेयरों में खरीदारी करते रहेंगे। इसके साथ ही वे भारतीय बाजारों को सपोर्ट करना भी जारी रखेंगे। मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Motilal Oswal Asset Management Company) के हेड इक्विटी-पीएमएस मनीष सोनथालिया (Manish Sonthalia) ने ये बात सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत करते हुए कही। इस साक्षात्कार में सोनथालिया ने कहा, "उभरते बाजारों में भारत चमकते सितारों में से एक है। इसमें एफआईआई खरीदार बन गए हैं।" " स्टॉक में ये खरीदारी अगले वर्ष में और तेज होने वाली है।"
