Dividend Stocks: अदाणी एंटरप्राइजेज से लेकर बालाजी एमाइन्स तक, अगले हफ्ते इन 10 शेयरों में डिविडेंड कमाने का मौका

Dividend Stocks: अगले हफ्ते कम से 10 कंपनियों के शेयरों में एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार देखने को मिलेगा। इनमें 'बालाजी एमाइन्स' से लेकर 'अदाणी एंटरप्राइजेज' तक के शेयर शामिल हैं। एक्स-डिविडेंड डेट, उस तारीख को कहते हैं, जिस दिन से शेयर बिना डिविडेंड के लाभ के ट्रेंडिग शुरू करता है

अपडेटेड Jul 01, 2023 पर 6:41 PM
बालाजी एमाइन्स (Balaji Amines) ने प्रति शेयर 10 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है

Dividend Stocks: अगले हफ्ते कम से 10 कंपनियों के शेयरों में एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार देखने को मिलेगा। इनमें 'बालाजी एमाइन्स' से लेकर 'अदाणी एंटरप्राइजेज' तक के शेयर शामिल हैं। एक्स-डिविडेंड डेट, उस तारीख को कहते हैं, जिस दिन से शेयर बिना डिविडेंड के लाभ के ट्रेंडिग शुरू करता है। इन शेयरों से डिविडेंड का लाभ पाने के लिए आपको इन्हें एक्स-डेट से कम से कम एक दिन पहले खरीदना होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से शेयर हैं, जो अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करने वाले हैं।

1. बालाजी एमाइन्स (Balaji Amines)

इस कंपनी ने प्रति शेयर 10 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 3 जुलाई को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। इसकी पिछले 12-महीने की डिविडेंड यील्ड 0.43 फीसदी है।

2. ज्योति लैब्स (Jyothy Labs)


इस कंपनी ने प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 3 जुलाई को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। इसकी पिछले 12-महीने की डिविडेंड यील्ड 1.40 फीसदी है।

3. एल्काइल एमाइन्स केमिकल्स (Alkyl Amines Chemicals)

इस कंपनी ने प्रति शेयर 10 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर 4 जुलाई एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। अल्काइल एमाइन्स केमिकल्स की पिछले 12-महीने डिविडेंड यील्ड 0.38% है।

4. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services)

कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 4 जुलाई को एक्स-डिविडेंड होंगे। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशिल सर्विसेज की डिविडेंड यील्ड 1.46 फीसदी है।

यह भी पढ़ें- मिल गया अगला मल्टीबैगर! Ventura ने दी खरीदने की सलाह, कहा- '2 साल में ढाई गुना बढ़ जाएगा पैसा'

5. एमफैसिस लिमिटेड (Mphasis Ltd)

इस आईटी कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 5 जुलाई को एक्स-डिविडेंड होंगे। इसकी पिछले 12 महीनों की डिविडेंड यील्ड 2.72 फीसदी है।

6. टाइड वाटर ऑयल कंपनी (Tide Water Oil Co)

कंपनी ने प्रति शेयर 15 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 4 जुलाई को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। इस कंपनी की डिविडेंड यील्ड 4.26 फीसदी है।

7. एग्रो टेक फूड्स (Agro Tech Foods)

कंपनी ने प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 4 जुलाई को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। एग्रो टेक की डिविडेंड यील्ड 0.36 फीसदी है।

8. सुंदरम फाइनेंस (Sundaram Finance)

इस NBFC कंपनी ने प्रति शेयर 15 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 5 जुलाई को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। इसकी पिछले 12-महीने की डिविडेंड यील्ड 1.04 फीसदी है।

9. कल्पतरू प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (Kalpataru Projects International)

इस NBFC कंपनी ने प्रति शेयर 7 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 6 जुलाई को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। इसकी पिछले 12-महीने की डिविडेंड यील्ड 1.30 फीसदी है।

10. अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises)

अदाणी ग्रुप की इस कंपनी ने प्रति शेयर 1.2 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 7 जुलाई को एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करेंगे। इसकी पिछले 12-महीने की डिविडेंड यील्ड 0.05 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।