Dividend Stocks: अगले हफ्ते कम से 10 कंपनियों के शेयरों में एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार देखने को मिलेगा। इनमें 'बालाजी एमाइन्स' से लेकर 'अदाणी एंटरप्राइजेज' तक के शेयर शामिल हैं। एक्स-डिविडेंड डेट, उस तारीख को कहते हैं, जिस दिन से शेयर बिना डिविडेंड के लाभ के ट्रेंडिग शुरू करता है। इन शेयरों से डिविडेंड का लाभ पाने के लिए आपको इन्हें एक्स-डेट से कम से कम एक दिन पहले खरीदना होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से शेयर हैं, जो अगले हफ्ते एक्स-डिविडेंड के तौर पर कारोबार करने वाले हैं।
