Get App

निफ्टी के 22610-22661 के नीचे फिसलने पर दिखेगी और कमजोरी- वीरेंद्र कुमार

निफ्टी पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज स्क्रीन के हिसाब से ट्रेड करने की सलाह होगी। 22610-22661 के नीचे फिसलने पर इंडेक्स कमजोर होगा। इसमें 22500 के नीचे अगला अहम सपोर्ट 22380 और फिर 22200 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसमें उछाल में बिकवाली करने की सलाह होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 7:57 AM
निफ्टी के 22610-22661 के नीचे फिसलने पर दिखेगी और कमजोरी- वीरेंद्र कुमार
बैंक निफ्टी पर वीरेंद्र ने कहा कि इसमें पहला बेस टूटने के बाद ही शॉर्ट ट्रेड करना चाहिए। इसमें 48210 के नीचे 10 DEMA टूटने पर शॉर्ट ट्रेड बेहतर साबित होंगे

Nifty Strategy Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 22610-22661 पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 22710-22759/222817 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें पहला बेस 22428-22380 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 22319-22264/22221 के लेवल पर नजर आ रहा है। शुक्रवार को दोनों बेस टूटे लिहाजा कोई पोजिशन कैरी नहीं करने की सलाह थी। आज बाजार पर असर डालने वाले फैक्टर्स बहुत ज्यादा हैं। TCS नतीजे, ईरान-इजरायल तनाव, FIIs की बिकवाली और अमेरिकी बाजार पर फोकस रहेगा।

उन्होंने कहा कि निफ्टी IT बेहद अहम है। TCS के नतीजों के रिएक्शन पर नजर रखनी चाहिए। 22600 और फिर 22700-22800 पर कॉल राइटर्स हावी दिख रहे हैं। मंथली कॉन्ट्रैक्ट में 22500 पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली। 22500 के बाद सिर्फ 22200 पर पुट राइटिंग दिख रही है। इंडेक्स में 22380 पर 20 DEMA नजर आ रहा है।

वीरेंद्र ने आगे कहा कि आज स्क्रीन के हिसाब से ट्रेड करने की सलाह होगी। 22610-22661 के नीचे फिसलने पर इंडेक्स कमजोर होगा। इसमें उछाल में बिकवाली करने की सलाह होगी। इसमें 22500 के नीचे अगला अहम सपोर्ट 22380 और फिर 22200 पर सपोर्ट दिख रहा है। शॉर्ट ट्रेड के लिए निचले pivot प्वाइंट्स पर नजर रखें। इंडेक्स में 22710 के ऊपर ही मजबूती आएगी। निफ्टी में 22380-22200 से ही पुलबैक की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें