आईटी सर्विसेज सेक्टर की कंपनी GACM टेक्नोलॉजीज के प्रमोटर्स ने कंपनी में 13% तक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने आज 9 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। कंपनी के शेयरों में आज 9 सितंबर को 4.46 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 102.09 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 2.52 रुपये और 52-वीक लो 0.84 रुपये है।
GACM Technologies का शेयरहोल्डिंग पैटर्न
आमतौर पर किसी कंपनी में प्रमोटर्स द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाए जाने को इसके लिए पॉजिटिव माना जाता है। प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप इस साल के दौरान GACM टेक्नोलॉजीज में अपनी हिस्सेदारी 13% तक बढ़ाने जा रहे हैं। यह कंपनी के लॉन्ग टर्म ग्रोथ में कंपनी के भरोसे को दिखाता है। वर्तमान में GACM टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 8.27 फीसदी है। वहीं, इसमें FII के पास 0.29 फीसदी शेयर हैं। DII की हिस्सेदारी 0.03 फीसदी और पब्लिक के पास 91.42 फीसदी हिस्सेदारी है।
GACM टेक्नोलॉजीज ने खुद को IT और कंसल्टिंग सर्विसेज के क्षेत्र में एक डायनेमिक प्लेयर के रूप में स्थापित किया है। हैदराबाद में मुख्यालय वाली यह कंपनी भारत और ग्लोबल लेवल पर डायवर्स क्लाइंट बेस को सर्विस देने के लिए फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज और स्ट्रेटेजिक कंसल्टिंग में अपनी एक्सपर्टाइज का लाभ उठाती है।
पिछले एक महीने में GACM टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 22 फीसदी की तेजी देखी गई है। पिछले 6 महीने में इसने 14 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 76 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पिछले 5 सालों में इस शेयर ने 138 फीसदी का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)