Top 4 Intraday Stocks: बाजार आज संभलने की कोशिश में नजर आ रहा है। रिलायंस से बाजार को सहारा मिलता दिखाई दिया। निफ्टी 23650 के करीब पहुंच गया। बैंक निफ्टी भी फ्लैट कारोबार कर रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट नजर आई है। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने गेल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एक्सिस बैंक पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
