Get App

GAIL Gas IPO: गेल की सहायक कंपनी का आईपीओ जल्द! 25% हिस्सेदारी बेचने को मिली हरी झंडी

GAIL Gas IPO: सरकारी गैस दिग्गज गेल इंडिया ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी 'गेल गैस' का आईपीओ लाने और 25% तक हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वाराणसी, पटना और रांची समेत 6 बड़े शहरों के सिटी गैस बिजनेस को भी गेल गैस में ट्रांसफर किया जाएगा। इस बड़े ऐलान के बीच गेल के Q2 नतीजे अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं। जानें पूरी डिटेल्स

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 30, 2026 पर 6:00 PM
GAIL Gas IPO: गेल की सहायक कंपनी का आईपीओ जल्द! 25% हिस्सेदारी बेचने को मिली हरी झंडी
गेल के Q2 नतीजे अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं

GAIL Gas IPO: सरकारी गैस दिग्गज गेल इंडिया ने शेयर बाजार को बड़ा सरप्राइज दिया है। गेल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली पूर्ण सहायक कंपनी गेल गैस के IPO के जरिए लिस्टिंग को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस आईपीओ के जरिए मूल कंपनी गेल इंडिया अपनी सब्सिडी कंपनी में अपनी 25% तक की इक्विटी हिस्सेदारी बेचेगी।

यह घोषणा 30 अक्टूबर 2026 को गेल इंडिया के दूसरी तिमाही (Q2FY27) के शानदार नतीजों के साथ जारी की गई है।

आईपीओ का साइज और टाइमलाइन

गेल द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, गेल इंडिया, गेल गैस में 25% तक की अपनी हिस्सेदारी घटाएगी। आईपीओ की सटीक स्ट्रक्चर, वैल्यूएशन, प्राइस बैंड और अन्य शर्तें बुक रनिंग लीड मैनेजर्स की सिफारिशों के बाद तय होंगी, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें