गेल इंडिया के शेयरों में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। दरअसल, GAIL India ने अपने इंटीग्रेटेड नैचुरल गैस पाइपलाइन के लिए दाम बढ़ाकर अब 58.61 रुपये प्रति मेट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBtu) कर दिया है, जो इसके मौजूदा टैरिफ से करीब 45 फीसदी अधिक है। इस महीने की शुरुआत में ही PNGRB ने टैरिफ 58.61 mmBtu करने का प्रस्ताव दिया था। बता दें कि नई कीमतें 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगी। ऐसे में आइए डालते है एक नजर इस स्टॉक पर दिग्गज ब्रोकरेजेज हाउस की क्या राय हैं।
जेपी मॉर्गन ने गेल पर न्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 115 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि टैरिफ बढ़ना और स्पॉट LNG की कम कीमतें पॉजिटिव है। लेकिन कंपनी के नतीजों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दिसंबर 2022 में कमजोर तिमाही से आगे सुधार करना अहम होगा। FY24-25 के लिए EPS अनुमान में 11-16% का इजाफा है।
जेफरीज ने गेल पर होल्ड की राय देते हुए 110 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी ने PNGRB ने टैरिफ में 58.6 रुपए प्रति mmBtu की बढ़ोतरी की टैरिफ में प्रस्तावित भाव से थोड़ी कम बढ़ोतरी हुई है । ऊंचे ऑपरेटिंग खर्च की कुछ तेजी सीमित रह सकती है। वॉल्यूम और ट्रेडिंग से मुनाफे को लेकर अगले साल के लिए मैनेजमेंट को भरोसा है। इंटरनेशनल कीमतों में गिरावट से LPG के मुनाफे पर असर देखने को मिल सकता है।
सिटी ने गेल पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 125 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी ने इंटीग्रेटेड टैरिफ में 30% की बढ़ोतरी से रेगुलेटरी वजह से तेजी के कयास बंद हो जाएंगे। मैनेजमेंट ने आगे के लिए सभी कारोबार में पॉजिटिव आउटलुक पेश किया। वॉल्यूम में रिकवरी और गैस ट्रांसमिशन में बेहतर ग्रोथ नजर आ रही है और गैस ट्रेडिंग में वोलेटिलिटी कम हुई है।
मॉर्गन स्टैनली ने GAIL पर ओवरवेट रेटिग की राय दी है और स्टॉक के लिए 124 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा है कि रेगुलेटर ने इंटीग्रेटेड टैरफि कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। एब्सॉल्युट टैरफि ड्राफ्ट में प्रस्तावित भाव से करीब 3.8% कम है। कंपनी की आय पर 2,000 करोड़ रुपए का फायदा संभव है। FY24 और FY25 के लिए EPS अनुमान में क्रमश: 14% और 12% का इजाफा संभव है। सस्ते गैस की वजह से कंपनी की मार्जिन पर पॉजिटिव असर दिखेगा।
10.50 बजे के आसपास एनएसई पर गेल इंडिया का शेयर 0.80 रुपये यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 104 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 105.25 रुपये है जबकि इसका डे लो 101.90 रुपये है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।