Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करना चाहते हैं जोरदार कमाई तो इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

Hot Stocks:अगर निफ्टी 17000 के ऊपर बना रहता है तो इसमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ पहली बाधा 17200 के स्तर पर दिख रही है। इस लेवल पर हमें कॉल साइड पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। अगर निफ्टी 17200 का स्तर पार कर लेता है तो फिर हमें 17500 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। बैंक निफ्टी भी अभी तक साइडवेज ही रहा है

अपडेटेड Mar 24, 2023 पर 2:47 PM
आदित्य बिड़ला कैपिटल्स में कुणाल शाह की 150 रुपए के स्टॉप-लॉस को साथ, 163-167 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks: 22 मार्च को निफ्टी पूरे दिन साइडवेज कारोबार करता दिखा। हालांकि कारोबार के अंत में ये हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। अब अगर निफ्टी 17000 के ऊपर बना रहता है तो इसमें गिरावट पर खरीदारी की रणनीति की सलाह होगी। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ पहली बाधा 17200 के स्तर पर दिख रही है। इस लेवल पर हमें कॉल साइड पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। अगर निफ्टी 17200 का स्तर पार कर लेता है तो फिर हमें 17500 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।

    बैंक निफ्टी भी अभी तक साइडवेज ही रहा है। निवेशकों की नजर यूएस फेड के फैसले पर लगी हुई थी। बैंक निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ आज 14 DMA (40,166) पर रजिस्टेंस दिख रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर बुलिश क्रॉसओवर दे रहा है। अगर निफ्टी बैंक 40000 के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर निफ्टी हमें नियर टर्म में 40,500-41,000 की तरफ जाता दिख सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 39,500 पर सपोर्ट दिख रहा है।

    एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह की पसंदीदा शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई


    Aditya Birla Capital: Buy | LTP: Rs 156 | आदित्य बिड़ला कैपिटल्स में कुणाल शाह की 150 रुपए के स्टॉप-लॉस को साथ, 163-167 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। कुणाल का मानना है कि ये स्टॉक शॉर्ट टर्म में 7 फीसदी रिटर्न आसानी से दे सकता है।

    Strides Pharma Science: Buy | LTP: Rs 285 | स्ट्राइड्स फार्मा में कुणाल शाह की 265 रुपए के स्टॉप-लॉस को साथ, 300-310 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। कुणाल का मानना है कि ये स्टॉक शॉर्ट टर्म में 9 फीसदी रिटर्न आसानी से दे सकता है।

    Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के इस शेयर पर बढ़ी निगरानी, शेयरों पर दिख रहा यह असर

    Varun Beverages: Buy | LTP: Rs 1,355 | इस स्टॉक में भी कुणाल शाह की 1320 रुपए के स्टॉप-लॉस को साथ, 1400-1430 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। कुणाल का मानना है कि ये स्टॉक शॉर्ट टर्म में 6 फीसदी रिटर्न आसानी से दे

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।