Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के इस शेयर पर बढ़ी निगरानी, शेयरों पर दिख रहा यह असर

Adani Group Stocks: पिछले कुछ समय से अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स को एक्सचेंजों से राहत मिल रही थी लेकिन अब आज फिर एक स्टॉक को झटका लगा है। NSE और BSE ने बुधवार को अदाणी ग्रुप के एक स्टॉक को शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क में डाल दिया। यह आदेश आज गुरुवार 23 मार्च से प्रभावी भी हो गया है

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 10:14 AM
ASM Framework के तहत आने के बाद अब अदाणी पॉवर के शेयरों की ट्रेडिंग के लिए 100 फीसदी मार्जिन की जरूरत पड़ेगी। Adani Power को कुछ दिनों पहले इस फ्रेमवर्क में डाला गया था और अब फिर से इसे इसमें रखा गया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Adani Group Stocks: पिछले कुछ समय से अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स को एक्सचेंजों से राहत मिल रही थी लेकिन अब आज फिर एक स्टॉक को झटका लगा है। NSE और BSE ने बुधवार को अदाणी ग्रुप के एक स्टॉक को शॉर्ट टर्म एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क में डाल दिया। यह आदेश आज गुरुवार 23 मार्च से प्रभावी भी हो गया है। एक्सचेंजों के सर्कुलर के मुताबिक अदाणी पावर (Adani Power) को इस फ्रेमवर्क के पहले स्टेज के तहत लाया गया है। इससे पहले सोमवार को अदाणी ग्रुप के दो शेयरों अदाणी ग्रीन (Adani Green) और एनडीटीवी (NDTV) को लॉन्ग टर्म एएसएम फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज से पहले स्टेज में रखा गया था।

    यह काफी दिलचस्प है कि अदाणी पॉवर को इससे पहले भी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अदाणी विल्मर (Adani Wilmar) के साथ 8 मार्च को शॉर्ट टर्म एएसएम के तहत लाया गया था। फिर इन तीनों को इस फ्रेमवर्क से 17 मार्च को निकाल दिया गया था।

    Global Surfaces Listing: आईपीओ निवेशकों को 19% का लिस्टिंग गेन, कमजोर मार्केट में भी धांसू एंट्री


    Adani Power को Short Term ASM में डालने का क्या है मतलब?

    एएसएम के तहत हाई-लो वैरिएशन, क्लाइंट कंसेंट्रेशन, प्राइड बैंड हिट्स की संख्या, क्लोज-टू-क्लोज प्राइस वैरिएश और प्राइस-अर्निंग रेश्यो (PE Ratio) के मानकों पर किसी स्टॉक को रखा जाता है। एक्सचेंजों के मुताबिक अदाणी पॉवर को इन मानकों के आधार पर ही फ्रेमवर्क के तहत रखा गया है। अब इसके शेयरों के लिए मार्जिन 50 फीसदी या मौजूदा, इनमें से जो भी अधिक हो, वह लागू होगा। अधिकतम मार्जिन 100 फीसदी रहेगा। यह फैसला 23 मार्च 2023 से सभी ओपन पोजिशन्स और 24 मार्च 2023 से सभी नए पोजिशन्स पर लागू होगा। इस फ्रेमवर्क के तहत आने के बाद अब अदाणी पॉवर के शेयरों की ट्रेडिंग के लिए 100 फीसदी मार्जिन की जरूरत पड़ेगी।

    SBFC Finance IPO: घट गया आईपीओ का साइज, सेबी के पास दोबारा फाइल किया ड्राफ्ट, अब ये है पूरा प्लान

    शेयरों पर क्या दिख रहा असर

    कमजोर मार्केट सेंटिमेंट और एएसएम फ्रेमवर्क के तहत डाले जाने पर अदाणी पॉवर को लेकर निगेटिव रुझान बना और यह रेड जोन में खुला था। आज इसके शेयर बुधवार की 203.85 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 202 रुपये के भाव पर खुला था। हालांकि फिर इसने रिकवरी की और धीरे-धीरे अपर सर्किट की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल यह बीएसई पर 3.58 फीसदी के उछाल के साथ 211.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका अपर सर्किट लेवल आज 214 रुपये और लोअर सर्किट लेवल 193.70 रुपये है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।