Global Surfaces Listing: आईपीओ निवेशकों को 19% का लिस्टिंग गेन, कमजोर मार्केट में भी धांसू एंट्री

Global Surfaces IPO Listing: नेचुरल स्टोन की प्रोसेसिंग और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली ग्लोबल सर्फेसेज का 155 करोड़ रुपये का आईपीओ 13-15 मार्च के बीच खुला था। इस आईपीओ के तहत 85.20 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। इश्यू का प्राइस बैंड 133-140 रुपये और लॉट साइज 100 शेयरों का था। निवेशकों ने इसमें जमकर पैसा लगाया था और ओवरऑल यह इश्यू 12.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 10:07 AM
नेचुरल स्टोन की प्रोसेसिंग और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली Global Surfaces के जयपुर में दो प्लांट्स हैं। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में होती है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Global Surfaces IPO Listing: आईपीओ को शानदार रिस्पांस के बाद ग्लोबल सर्फेसेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हो गई। कमजोर मार्केट सेंटिमेंट से इसकी लिस्टिंग पर खास असर नहीं पड़ा। BSE Sensex आज रेड जोन में है। ग्लोबल सर्फेसेज के शेयरों की आज मार्केट में 163 रुपये के भाव पर मार्केट में एंट्री हुई जो 140 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 18.64 फीसदी प्रीमियम पर है। एंट्री होने के बाद कारोबार आगे बढ़ने पर इसके शेयर और मजबूत हुए। फिलहाल यह 166.10 रुपये (Global Surfaces Share Price) पर ट्रेड हो रहा है जो इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 19 फीसदी अपसाइड है।

    Global Surfaces IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

    ग्लोबल सर्फेसेज का 155 करोड़ रुपये का आईपीओ 13-15 मार्च के बीच खुला था। इस आईपीओ के तहत 85.20 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। इश्यू का प्राइस बैंड 133-140 रुपये और लॉट साइज 100 शेयरों का था। निवेशकों ने इसमें जमकर पैसा लगाया था और ओवरऑल यह इश्यू 12.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स का हिस्सा 8.95 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का 33.10 गुना और खुदरा निवेशकों का 5.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था।


    अब इसके शेयर आज बीएसई-एनएसई पर लिस्ट हो गए हैं तो इसके जरिए जो पैसा जुटाया गया है, उसका इस्तेमाल कंपनी अपनी सब्सिडियरी Global Surfaces FZE में निवेश करेगी। इस निवेश का इस्तेमाल दुबई के द जेबेल अली फ्री जोन में इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज के लिए प्लांट बनाने में किया जाएगा। इसके अलावा आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

    SBFC Finance IPO: घट गया आईपीओ का साइज, सेबी के पास दोबारा फाइल किया ड्राफ्ट, अब ये है पूरा प्लान

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    नेचुरल स्टोन की प्रोसेसिंग और इंजीनियर्ड क्वार्ट्ज बनाने वाली Global Surfaces के जयपुर में दो प्लांट्स हैं। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में होती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में 20.96 करोड़ रुपये से इसका नेट प्रॉफिट अगले वित्त वर्ष 2021 में बढ़कर 33.93 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर 35.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2022 में इसे 13.59 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।