इकोनॉमी में ग्रोथ की धीमी रफ्तार और दुनियाभर में बढ़ती महंगाई की चिंता के चलते सेसेंक्स -निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 66.23 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 52,586.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.50 अंक यानी 0.10 फीसदी गिरकर 15,763 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Sun Pharmaceutical Industries | CMP: Rs 773.55 | मजबूत नतीजों के दम पर आज ये शेयर 10 फीसदी से ज्यादा भागा। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी को 1,444.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो कि इसके पिछले साल की पहली तिमाही में 1,655.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 1,567.6 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
साल-दर-साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की आय में 28.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है और यह 9,669.4 करोड़ रुपये पर आ गई है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 7,582.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की आय के 8,789.9 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।
Tech Mahindra | CMP: Rs 1,207.70 | अच्छे नतीजों का असर इस शेयरों पर भी देखने को मिला और इंट्राडे में 7 फीसदी भागा। टेक महिंद्रा का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 30 प्रतिशत बढ़ने के बाद कंपनी के शेयर में शुक्रवार को 7 प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,353 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में 1,081 करोड़ रुपये था।
TVS Motor | CMP: Rs 581.50 | पहली तिमाही में कंपनी का घाटा कम हुआ है जिसका असर आज इस शेयर पर दिखा औऱ ये 3 फीसदी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी को 53.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 139.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। पहली तिमाही में कंपनी की आय में बढ़त देखने को मिली है और यह 3,934.4 करोड़ रुपये पर आ गई है जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 1,431.7 करोड़ रुपये पर रही थी।
NIIT | CMP: Rs 323 | कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए और आज यह शेयर 3 फीसदी टूटा। पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 77.6 फीसदी की बढ़त के साथ 51.4 करोड़ रुपये रहा है जबकि इसी अवधि में कंपनी की कमाई में सालाना आधार पर 49.2 फीसदी बढ़कर 301 करोड़ रुपये रहा।
Exide Industries | CMP: Rs 178.45 | पहली तिमाही के अच्छे नतीजो के दम पर आज इस शेयर में जोश दिखा। 30 जून 2021 की समाप्त तिमाही में कंपनी का मुनाफा इसके पिछले साल की पहली तिमाही के 44 करोड़ रुपये से बढ़कर 125.4 करोड़ रुपये रहा। इस अवधि में कंपनी की कमाई में भी 60.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है।
Lupin | CMP: Rs 1,110 | आज इस शेयर में 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। कंपनी की आस्ट्रेलिया स्थिति सहायक कंपनी Generic Health ने बताया है कि उसने एक करार किया है जिसके तहत कंपनी Southern Cross Pharma Pty का अधिग्रहण करेगी.
Marico | CMP: Rs 547 | अच्छे नतीजों के दम पर आज ये शेयर मजबूती केसाथ बंद होने में कामयाब रहा। कंपनी का मुनाफा 5.9 फीसदी गिरकर 365 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 388 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी की आय 31.2 फीसदी बढ़कर 2,525 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आय 1,925 करोड़ रुपये रही थी।
Container Corporation of India | CMP: Rs 643.95 | आज इस शेयर में भी 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के पहले तिमाही में नतीजे बाजार को पसंद आए है। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 409.67 फीसदी का उछाल देखने को मिला है औऱ यह इसके पिछले साल की पहली तिमाही के 49.29 करोड़ रुपये से बढ़कर 251.22 करोड़ रुपये पर आ गया है।
Indian Oil Corporation | CMP: Rs 103.40 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ है। सरकारी तेल कंपनी IOC ने 30 जून 2021 के खत्म हुई तिमाही में 5940 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल किया है। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे के 5359 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8,781.3 करोड़ रुपए पर रहा था। पहली तिमाही में कंपनी की आय 1.18 लाख करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 1.22 लाख करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान था। बता दें कि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 1.24 लाख करोड़ रुपए पर रही थी।
Ashoka Buildcon | CMP: Rs 107.90 | आज यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ है। कंपनी को मुंबई में एक 600 बेड का हॉस्पिटल बनाने के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है।
Kansai Nerolac | CMP: Rs 627 | आज यह शेयर भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा है। पहली तिमाही में कंपनी को 114.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि इसके पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को सिर्फ 33.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।