Stocks to Buy: तीन सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स में 48% तक तेजी की उम्मीद, जेफरीज ने खरीदने की सलाह

Stocks to Buy: विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने तीन सरकारी कंपनियों के शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इनमें 48% तेजी की उम्मीद है। जानिए इन तीनों शेयरों पर ब्रोकरेज का नजरिया और तेजी के पीछे की वजह।

अपडेटेड Oct 01, 2026 पर 8:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jefferies ने सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC के स्टॉक को भी खरीदने की सलाह दी है।

Stocks to Buy: विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने तीन सरकारी कंपनियों के शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। इनमें Hindustan Aeronautics (HAL), ONGC और BPCL शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन तीनों शेयरों के लिए 35% से 48% तक तेजी का टारगेट दिया है।

HAL

डिफेंस कंपनी Hindustan Aeronautics (HAL) पर Jefferies ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹6,800 रखा गया है। ₹4,604 के मौजूदा भाव से देखें तो इसमें करीब 47.7% तेजी की गुंजाइश है।


ब्रोकरेज की नजर Tejas Mk1A की डिलीवरी पर है। HAL के CMD रवि कोटा ने कहा है कि कंपनी Tejas Mk1A की डिलीवरी को लेकर भरोसे में है। 18 सितंबर 2026 को Tejas Mk1 ट्रेनर का कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है।

Jefferies को उम्मीद है कि HAL इस साल 10 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी कर सकती है। पहले ब्रोकरेज ने 5 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी का अनुमान लगाया था। Tejas Mk1A कंपनी के ₹2.55 लाख करोड़ के ऑर्डर बुक का करीब 43% हिस्सा है।

कंपनी मौजूदा भाव Jefferies का टारगेट तेजी की गुंजाइश
HAL ₹4,604 ₹6,800 48%
ONGC ₹222 ₹310 40%
BPCL ₹302 ₹410 36%

ONGC

Jefferies ने सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC के स्टॉक को भी खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट ₹310 है। ₹222 के मौजूदा भाव से देखें तो इसमें करीब 39.6% तेजी की गुंजाइश है।

Jefferies की एनर्जी मार्केट लेटर में होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट और टैंकर लागत बढ़ने का जिक्र किया गया है। पिछले सात दिनों में कमर्शियल जहाजों की आवाजाही करीब 10% घट गई है।

फिजिकल और पेपर क्रूड की कीमतों में करीब 16 डॉलर प्रति बैरल का अंतर है। फिजिकल क्रूड की कीमत करीब 119 डॉलर प्रति बैरल बताई गई है। फ्रेट कॉस्ट भी एक हफ्ते में 7% बढ़ी है।

BPCL

सरकारी तेल कंपनी BPCL पर भी Jefferies ने ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट ₹410 रखा गया है। ₹302 के मौजूदा भाव से देखें तो इसमें करीब 35.8% तेजी की गुंजाइश है।

रिफाइनिंग मार्जिन इस समय ऊंचे हैं। रूस की रिफाइनरी पर हुए हमलों समेत सप्लाई में आई रुकावटों से मिडिल डिस्टिलेट्स की सप्लाई टाइट हुई है।

ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक पेट्रोल पर OMCs को करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹16 प्रति लीटर का नुकसान हो सकता है। हालांकि, यह Q1 FY27 के मुकाबले कम है। पेट्रोकेमिकल मार्जिन में भी सुधार हुआ है।

HDFC Bank News: अनूप बागची के MD और CEO बनने से निवेशक खुश, HDFC बैंक का ADR 5% उछला

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।