Get App

Gainers & Losers: इन 10 शेयरों में आज रही सबसे बड़ी हलचल

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2021 पर 8:48 AM
Gainers & Losers: इन 10 शेयरों में आज रही सबसे बड़ी हलचल

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है। वहीं निफ्टी बैंक 1 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों का प्रदर्शन दिग्गजों की तुलना में बेहतर रहा है। आज के कारोबार में मिड और समॉल कैप इंडेक्स 0.4-0.8 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
 
बाजार में आज 3 दिन से लगातार बढ़त पर लगाम लग गया । सेंसेक्स 598.57 अंक यानी 1.16 फीसदी टूटकर 50846.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 164.80 अंक यानी 1.08 फीसदी गिरकर 15,08.80 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल 

Dilip Buildcon | CMP: Rs 691 |  ओडिसा में महानदी कोलफील्ड (Mahanadi Coalfield -MCL) से 36,819.07 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की खबर के बीच आज यह शेयर 5 फीसदी भागा।

Vivimed Labs | CMP: Rs 18.10 | कंपनी को यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय से दवाओं के लिए अप्रूवल मिलने की वजह से आज इस शेयर में 11 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

Ashoka Buildcon | CMP: Rs 115 | इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट होने की खबरों का इस शेयर पर पॉजिटिव असर देखने को मिला और यह 2 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।

Indian Bank | CMP: Rs 140 |  क्रिसिल द्वारा बैंक के टियर 1, टियर 2, और इन्फ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड की रेटिंग में बदलाव के बाद आज इस शेयर में हलचल दिखी और यह हरे निशान में बंद हुआ। क्रिसिल ने यह रेटिंग नेगेटिव से बदलकर स्टेबल कर दिया है। इसके अलावा बैंक की 4,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की भी तैयारी है।

Adani Ports | CMP: Rs 751.55 |  गंगावरम पोर्ट में हिस्सेदारी अधिगृहण की खबरों के चलते आज यह शेयर 3 फीसदी तक भागा। 
 
AIA Engineering | CMP: Rs 1,890 | जापानी रिसर्च फर्म ने इस स्टॉक की रेटिंग बढ़ाकर 2230 रुपये के लक्ष्य के साथ बाय (Buy) कर दी है। इस खबर के चलते आज यह शेयर 3 फीसदी भागा।

Mahindra Logistics | CMP: Rs 512 |  बजाज इलेक्ट्रिकल्स के साथ भागीदारी करार की खबरों के चलते आज यह शेयर 6 फीसदी चढ़ा।

Welspun India | CMP: Rs 75.40 | कंपनी के बोर्ड की तरफ से बाजार से 10 करोड़ डॉलर जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की खबर के चलते आज यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा।

VST Tillers | CMP: Rs 1,955 | Zimeno Inc के साथ शेयर परचेज एग्रीमेंट की खबर के चलते आज यह शेयर 2 फीसदी भागा।

Union Bank of India | CMP: Rs 39.40 | क्रिसिल द्वारा रेटिंग घटाने के चलते आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ।
 
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें