Gainers & losers: बाजार का सोमवार का उत्साह रातों-रात दहशत में बदल गया। एनडीए गठबंधन एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के मुताबिक शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाया इससे बाजार मायूस हो गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 4,389 अंक या 5.7 फीसदी की गिरावट के साथ 72,079 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 1,379 अंक या 5.9 फीसदी की गिरावट के साथ 21,884 पर बंद हुआ है। आज करीब 457 शेयरों में तेजी आई, 3,243 शेयरों में गिरावट रही। जबकि 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल।
