Market outlook : चुनाव में BJP के प्रदर्शन से मायूस बाजार, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market : कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 1379.40 अंकों की भारी गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ। FMCG को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली है। इसमें भी PSU बैंक और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। आज मिड और स्मॉलकैप में भी 7.8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही है

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 8:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी भी राइजिंग चैनल से नीचे की ओर टूट गया है। ये रुझान में बदलाव का संकेत है। उम्मीद है कि बैंक निफ्टी 46150 - 44000 की ओर गिरता दिखेगा

चुनाव में BJP के प्रदर्शन से बाजार मायूस रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी आज भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार बिकवाली देखने को मिली है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। बड़े इंडेक्स 8 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। आज बीते 4 साल में सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट देखने को मिली है। BSE लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 30 लाख रोड़ रुपए से ज्यादा की मार पड़ी है। हालांकि इस गिरावट में भी FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद बंद हुआ है।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 4390 अंक गिरकर 72079 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1379 अंक गिरकर 21885 पर बंद हुआ है। जबकि बैंक निफ्टी 4051 अंक गिरकर 46929 पर बंद हुआ है। मिडकैप 4203 अंक गिरकर 49151 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही।

निफ्टी के लिए 21,600 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट : प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर


चुनाव नतीजों वाले दिन, भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी सत्र की शुरुआत धीमी गति से की। सुबह के कारोबार में ही पूरे बाजार में घबराहट के साथ बिकवाली छा गई। दोपहर के सत्र में कुछ रिकवरी देखने को मिली लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिकी। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 1379.40 अंकों की भारी गिरावट के साथ 21,884.50 पर बंद हुआ। FMCG को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिली है। इसमें भी PSU बैंक और एनर्जी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। आज मिड और स्मॉलकैप में भी 7.8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही है।

डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक बहुत बड़ी रेड कैंडल बनाई है जो बाजारों में छाई भारी निराशा का संकेत है। मतगणना का प्रभाव कल भी जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 21600 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है जबकि 22,500 का स्तर रजिस्टेंस दिख रहा है।

आज की गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका, बाजार जल्दी ही फिर पकड़ेगा रफ्तार : संदीप टंडन

21100 के नीचे जाने पर निफ्टी में 20560 तक की गिरावट मुमकिन-जतिन गेडिया विश्लेषक

शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में आज गैप डाउन ओपनिंग देखने को मिली और यह 6 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी 21820 के पिछले स्विंग लो से नीचे गिर गया है। अब इसके शॉर्ट टर्म ट्रेंड में बदलाव का संकेत मिल रहा है। निफ्टी के लिए 21100 के स्तर पर सपोर्ट है जो इसका 200-डे मूविंग एवरेज भी है। इस सपोर्ट जोन से नीचे बंद होने से निफ्टी में 20560 की ओर गिरावट हो सकती है जो इसका 61.82 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर है। ऊपर की ओर 22310 - 22550 पर शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस दिख रहा है। निफ्टी अब 21000 - 22500 की रेंज में कंसोलीडेट होता दिख सकता है।

बैंक निफ्टी भी राइजिंग चैनल से नीचे की ओर टूट गया है। ये रुझान में बदलाव का संकेत है। उम्मीद है कि बैंक निफ्टी 46150 - 44000 की ओर गिरता दिखेगा जो इसका 200-डे मूविंग एवरेज और 32300 से 51100 तक की तेजी का 38.2 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर है। ऊपर की ओर, 48600 - 49200 पर इसके लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। वहीं, बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 39 पैसे कमजोर होकर 83.53 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।