आज की गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका, बाजार जल्दी ही फिर पकड़ेगा रफ्तार : संदीप टंडन

संदीप टंडन ने कहा कि एनडीए के जीत के आंकड़ें कमजोर रहने से भारत के प्रति निवेशकों की धारणा में रातों-रात कोई बदलाव नहीं होने वाला है। हां, इससे थोड़े समय के लिए पीई मल्टिपल्स में थोड़ा सेटबैक हो सकता है। लेकिन लॉन्ग टर्म में बाजार मजबूत रहेगा

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 3:36 PM
आज बाजार 5 फीसदी गिरा है। ये बाजार में लंबे नजरिए से खरीदारी का बहुत अच्छा मौका है

मतगणना के दिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहने से बाजर में बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में क्या बाजार में निवेश के मौके दिख रहे हैं। इस पर बात करते हुए Quant Mutual Fund के फाउंडर संदीप टंडन ने कहा कि भारतीय बाजार की स्थिति काफी अच्छी है। ऐसे में किसी एक इवेंट के खिलाफ जाने से भारत के प्रति ग्लोबल धारणा एकाएक बदल नहीं जाएगी। म्युचुअल फंड्स के निवेशक 5-10 साल के नजरिए से निवेश करते हैं। वे 2 महीने या 2 तिमाही के लिहाज से निवेश करने नहीं आते हैं। ऐसे में एनडीए के जीत के आंकड़ें कमजोर रहने से भारत के प्रति निवेशकों की धारणा में रातों-रात कोई बदलाव नहीं होने वाला है। हां, इससे थोड़े समय के लिए पीई मल्टिपल्स में थोड़ा सेटबैक हो सकता है। लेकिन लॉन्ग टर्म में बाजार मजबूत रहेगा।

चाहे कोई भी सरकार हो भारत में ग्रोथ रहेगी जारी, बिना किसी डर के लंबे नजरिए से करें निवेश : विजय केडिया

बाजार में कोई गिरावट खरीदारी का मौका


संदीप टंडन का कहना है कि बाजार में कोई गिरावट खरीदारी का मौका होगी। आज बाजार 5 फीसदी गिरा है। ये बाजार में लंबे नजरिए से खरीदारी का बहुत अच्छा मौका है। बाजार में अगले कुछ दिन दबाव रहेगा। इसके बाद ये फिर से नई रफ्तार पकड़ते दिखेगा। इंडिया विक्स के पिकअप से निफ्टी का बॉटम बनेगा। भारत की ग्रोथ स्टोरी कायम रहेगी। गिरावट में खरीदारी का मौका मिलेगा। आज जैसी स्थिति में तो बाजार में पैसे डालने चाहिए। संदीप टंडन ने ये भी बताया कि उन्होंने मेटल शेयरों में मुनाफा वसूली की है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।