चाहे कोई भी सरकार हो भारत में ग्रोथ रहेगी जारी, बिना किसी डर के लंबे नजरिए से करें निवेश : विजय केडिया

विजय केडिया ने कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। लेकिन सबसे बड़ी स्टोरी भारत की ग्रोथ स्टोरी है। ये स्टोरी खत्म नहीं होने वाली है। चाहे कोई भी सरकार हो भारत में ग्रोथ जारी रहेगी। बाजार में सेक्टर रोटेशन देखने को मिल सकता है लेकिन ग्रोथ स्टोरी बदलने वाली नहीं है

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
विजय ने कहा देश में आगे चौतरफा विकास देखने को मिलेगा। इस चौतरफा विकास में लगभग हर सेक्टर की भागीदारी होगी

मतगणना में NDA की टैली एग्जिट पोल की मुताबिक न रहने पर बाजार में आज भारी गिरावट आई है। 1.30 बजे के आसपास निफ्टी 1257.95 अंक यानी 5.41 फीसदी की गिरावट के साथ 22000 के आसपास दिख रहा था। वहीं, सेंसेक्स 5.28 फीसदी यानी 4038.51 अंकों की गिरावट के साथ 72,200 के आसपास कारोबार कर रहा था। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए केडिया सिक्योरिटीज के एमडी विजय केडिया ने कहा कि NDA के उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन से कोई समीकरण नहीं बदला है। समीकरण नहीं बदला है बल्की हमने उम्मीदें ही कुछ ज्यादा कर ली थीं। आपने पहले से ही सोच लिया कि 400 आएगा। अगर 301 सीट भी आती है तो बहुमत तो हो ही जाएगा। हमें तो सिर्फ मेजोरिटी से मतलब है। कल बाजार में रेव पार्टी जैसा देखने को मिला था। कल बाजार रेव पार्टी मना रहा था आज उसका हैंगओवर देखने को मिल रहा है। बाकी जनादेश में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

सबसे बड़ी स्टोरी भारत की ग्रोथ स्टोरी

विजय केडिया ने आगे कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है। लेकिन सबसे बड़ी स्टोरी भारत की ग्रोथ स्टोरी है। ये स्टोरी खत्म नहीं होने वाली है। चाहे कोई भी सरकार हो भारत में ग्रोथ जारी रहेगी। बाजार में सेक्टर रोटेशन देखने को मिल सकता है लेकिन ग्रोथ स्टोरी बदलने वाली नहीं है।


बाजार का मूल मंत्र हर हालत में टिके रहो

इस समय कहां निवेश करें? इस सवाल के जवाब में विजय केडिया ने कहा कि ने 10 साल या उससे ज्यादा के नजरिए से निवेश करते हैं। ऐसे में आज निवेश करें या कल इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ता। आप डेली इंडेक्स को देख कर लॉन्ग टर्म ट्रेंड नहीं पकड़ सकते। डेली के इकोनॉमी के इंडेक्स देखकर आप इंडेक्स के ट्रेंड पकड़ सकते हैं। अगर बाजार में लॉन्ग टर्म के नजरिए से निवेश करते हैं तो फिर इलेक्शन रिजल्ट, मॉनसून, फॉरेक्स और बीच-बीच में आने वाली बिकवाली से आपको कोई चिंता करने की जरूरत है। ये तो बीच-बीच में आते ही रहते हैं। बाजार का मूल मंत्र यही है कि हर हालत में टिके रहो यही समय का नियम है।

NDA के अंतिम आंकड़े एग्जिट पोल से कम रहने पर भी बाजार में किसी बड़ी गिरावट का डर नहीं : ए. बालसुब्रमण्यन

इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश के मौके

विजय ने आगे कहा कि बिना इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कोई भी देश विकास नहीं कर सकता है। अगले 5-10 साल हमें देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा देश की ग्रोथ स्टोरी कायम है। देश में आगे चौतरफा विकास देखने को मिलेगा। इस चौतरफा विकास में लगभग हर सेक्टर की भागीदारी होगी। ऐसे में अगले 10 सालों में लगभग हर सेक्टर में कमाई होगी। आगे इलेक्ट्रिक व्हीकल शेयरों में गिरावट पर निवेश के अच्छे मौके होंगे। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी आगे अच्छी तेज देखने को मिली हैं।

पूरी आस्था और निष्ठा भारत की इकोनॉमी पर

शेयर बाजार में एक कहावत है भाव भगवान है लेकिन भाव ट्रेडरों के लिए भगवान है लांग टर्म निवेशकों के लिए नहीं। लांग टर्म निवेशकों के लिए तो भारत की इकोनॉमी भगवान है। विजय ने कहा कि उनकी पूरी आस्था और निष्ठा भारत की इकोनॉमी पर है। भारत की इकोनॉमी में बूम आ रहा है। जब तक इकोनॉमी में ग्रोथ है तब तक आप शेयरों में गलत नहीं हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए सही शेयर का चुनाव करके उसमें लंबे समय तक टिके रहना जरूरी है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।