Gainers & Losers: सेंसेक्स-निफ्टी में करीब 1% की गिरावट लेकर हुए बंद, आज इन 10 शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: सेंसेक्स 692.89 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 78,956.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 212.20 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 24,134.80 के स्तर पर बंद हुआ। इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल -

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 4:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल -

Gainers & Losers: HDFC बैंक में दबाव ने बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया। आज के बाजार में सेंसेक्स-निफ्टी करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। तो वहीं निफ्टी बैंक में करीब 1.5% की गिरावट रही। इस बीच मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरावट पर बंद हुए। आज के कारोबार में जहां सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बिकवाली रहा वहीं निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स 692.89 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 78,956.03 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 212.20 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 24,134.80 के स्तर पर बंद हुआ। इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल -

Inox Wind | CMP: Rs 217.60 | आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। दरअसल कंपनी को Everrenew से 51 MW इक्विपमेंट सप्लाई का ऑर्डर मिला है। जिसके कारण आज यह शेयर बढ़त लेकर बंद हुआ।

Olectra Greentech | CMP: Rs 1,653 | आज यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। कंपनी का जून तिमाही में शुद्ध मुनाफा 47.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 64.88 करोड़ के घाटे में रही थी। वहीं कंपनी का रेवेन्यू इस दौरान 83.2 फीसदी बढ़कर 638.8 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल इसी तिमाही में 348.7 करोड़ रुपये रहा था।


Marico | CMP: Rs 658.05 | FMCG दिग्गज मैरिको द्वारा बांग्लादेश में अपने परिचालन को सामान्य स्तर पर बहाल करने की घोषणा के बाद उसके शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का कहना है कि बाजार में कंपनी की ऑपरेटिंग कंडिशन में सुधार हो रहा है ।

HDFC Bank | CMP: Rs 1,605.90 | आज यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। दरअसल MSCI से फंड्स की ओर से अनुमान से कम खरीदारी की उम्मीद से HDFC बैंक में मुनाफावसूली देखने को मिली।

Honasa Consumer | CMP: Rs 465 | मामाअर्थ की मूल कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयरों की कीमतों में आज 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। दरअसल, इंटरनेशनल ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) क्षेत्र की इस कंपनी पर कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि भारत में सौंदर्य परिवर्तन से कई वर्षों तक विकास का अवसर पैदा होगा।

Samvardhana Motherson International | CMP: Rs 182.90 | ऑटो कॉपोनेट मैन्यूफैक्चर कंपनी का यह शेयर 3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 601 करोड़ रुपये से बढ़कर 994.2 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 28,868 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,868 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 2,775.3 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 8.6% से बढ़कर 9.6% पर आ गया है।

Fertilisers And Chemicals Travancore | CMP: Rs 952.60 |आज यह शेयर 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। जून तिमाही में कंपनी को 48.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं सालाना आधार पर कंपनी की रेवेन्यू में 51.4 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है।

DCW | CMP: Rs 73 | कंपनी द्वारा जून में समाप्त तिमाही के लिए अपने मुनाफे, EBITDA और EBITDA मार्जिन में साल-दर-साल गिरावट के चलते आज यह शेयर 4 फीसदी टूटकर बंद हुआ।

Rico Auto Industries | CMP: Rs 116.50 | आज इस शेयर में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दरअसल, पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2 फीसदी गिरकर 5.6 करोड़ रुपये पर रहा है।

Patel Engineering | CMP: Rs 53 | अप्रैल -जून तिमाही नतीजों के बाद आज यह शेयर 4 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। पहली तिमाही में कंपनी का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 48 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि कंसो आय 1,119 करोड़ रुपये से घटकर 1,102 करोड़ रुपये पर रही है। वहीं EBITDA 170 करोड़ रुपये से बढ़कर 168 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 15.2% से बढ़कर 15.3% पर आ गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।