Get App

Gainers & Losers : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers: आज बैंक निफ्टी 177 अंक चढ़कर 52,456 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 491 अंक चढ़कर 57,664 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी हुई। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे कमजोर होकर 83.59 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2024 पर 5:25 PM
Gainers & Losers : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
अहम सेक्टोरल इंडेक्सों में निफ्टी आईटी इंडेक्स एकमात्र नुकसान में रहा। इंडेक्स में शामिल टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई

Buzzing Stocks : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स भी नए शिखर पर बंद हुआ है। तेल-गैस, रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। एनर्जी, ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। IT शेयरों पर दबाव रहा है। निफ्टी ने इंट्राडे में निफ्टी वे 24,653.05 का रिकॉर्ड स्तर छुआ है। मिडकैप ने इंट्राडे में 57,687.65 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स 146 अंक चढ़कर 80,665 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 85 अंक चढ़कर 24,587 पर बंद हुआ है। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है -

Tanla Platforms | CMP: Rs 1,007 | 15 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। कंपनी ने बताया है कि उसने धोखाधड़ी वाले फोन नंबरों की पहचान करके अपने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर धोखाधड़ी से निपटने के लिए एक ग्लोबल टेक्नोलॉजी दिग्गज के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

Avenue Supermarts | Rs 4,990 | डीमार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए है। इस अवधि में कंपनी के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। 15 जुलाई को शुरुआती कारोबार में डीमार्ट के शेयरों में दो प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला है।

MRF | Rs 1,31,250 | भारत की सबसे महंगी कंपनी एमआरएफ के शेयरों में तीन प्रतिशत की तेजी आई है। ऐसी खबरें हैं कि इस टायर बनाने वाली कंपनी ने 18 जुलाई से अपने दाम बढ़ा दिए हैं। एमआरएफ ने ट्रक टायरों के दाम 2 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं, जबकि पैसेंजर कार टायर और रेडियल टायरों के दाम तीन से सात प्रतिशत तक बढ़ा दिए गए हैं। इस खबर के कारण अन्य टायर कंपनियों के शेयरों में भी उछाल आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें