Gainers & Losers: 5 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 53.07 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,996.60 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 21.60 अंक या 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,323.80 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1845 शेयरों में तेजी आई, 1562 शेयरों में गिरावट आई और 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ONGC, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HUL, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रहे। जबकि HDFC बैंक, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील, M&M और LTIMindtree में सबसे ज्यादा गिरावट आई। आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
