1 अक्टूबर को काफी उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। यह लगातार चौथा सेशन था जब इनमें गिरावट रही और निफ्टी 22,400 के आसपास बंद हुआ। रुपये की गिरती कीमत, US ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और FII की लगातार बिकवाली ने बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला,जिससे निफ्टी इंट्राडे में गिरकर 22,217.30 के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि,IT शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने दिन के निचले स्तर से जोरदार रिकवरी की जिससे नुकसान को सीमित करने में मदद मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 570.59 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक या 0.88 प्रतिशत गिरकर 22,421.95 पर बंद हुआ।
