Get App

Gainers & Losers: फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में तेजी, इन शेयरों शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers: बाजार में आईटी शेयरों को छोड़कर सभी अहम इंडक्सों में बढ़त देखने को मिली। आईटी शेयरों ने आज कमजोरी दिखाई। टीसीएस के Q1 FY25 के नतीजे 11 जुलाई को आने वाले हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स आज 2 फीसदी गिरकर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 6:21 PM
Gainers & Losers: फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में तेजी, इन शेयरों शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Buzzing Stocks : कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉरपोरेशन के शेयरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है । कंपनी ने प्रभावी टैरिफ में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है

फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी बैंक इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ है। ऑटो, फार्मा, रियल्टी शेयरों में खरीदारी रही। FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ है। IT,तेल-गैस और एनर्जी शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स ने इंट्राडे में 80,397.17 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने इंट्राडे में 24,443.60 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 391 अंक चढ़कर 80,352 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 113 अंक चढ़कर 24,433 पर बंद हुआ है। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है -

Mahanagar Gas : महानगर गैस के शेयर में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। यह बढ़त कंपनी द्वारा बढ़ती इनपुट लागत की भरपाई के लिए आज से मुंबई और इसके आसपास सीएनजी और घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा के एक दिन बाद हुई है।

Jupiter Wagons : जुपिटर वैगन्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट आई, एक दिन पहले ही कंपनी ने बताया था कि उसकी फंड जुटाने वाली समिति ने योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए प्रति शेयर न्यूनतम मूल्य 689.47 रुपये तय किया गया है।

PC Jeweller : पीसी ज्वेलर के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। ब्लॉक डील ने इस काउंटर में जोश भर दिया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पता चला कि पीसी ज्वेलर के कुल 1.9 मिलियन शेयरों में डील हुई है। खरीदारों या विक्रेताओं का विवरण तुरंत पता नहीं चल पाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें