Get App

Gainers & Losers : सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Gainers & Losers : आज सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे कमजोर होकर 83.65 के स्तर पर बंद हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2024 पर 5:53 PM
Gainers & Losers : सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद, इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल
Buzzing Stocks : आज एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की बढ़त हुई। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाहीमें आय के स्टेबल रहने की जानकारी दी है।

Gainers & Losers : निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। FMCG बैंकिंग, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। PSE,मेटल, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स 627 प्वाइंट चढ़कर 81,343 पर बंद हुआ है। निफ्टी 188 प्वाइंट चढ़कर 24,801 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 224 प्वाइंट चढ़कर 52,621 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 553 प्वाइंट गिरकर 57,111 पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिली है।

Nazara Technologies | नजारा टेक के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसकी दो सहायक कंपनियों - ओपनप्ले टेक्नोलॉजीज और हालाप्ले टेक्नोलॉजीज को लगभग 1,120 करोड़ रुपये की जीएसटी चुकाने की नोटिस मिली है।

Mahanagar Telephone Nigam Limited (MTNL) | एनएसई पर भारी वॉल्यूम के बीच एमटीएनएल के शेयरों में 19 प्रतिशत की तेजी आई और यह कई सालों के उच्चतम स्तर 63.32 रुपये पर पहुंच गया। यह तेज उछाल तब आया जब सरकार ने सरकारी स्वामित्व वाली दूरसंचार सेवा प्रदाता के बॉन्ड ब्याज बकाया को तत्काल चुकाने के लिए 92 करोड़ रुपये जमा कर दिए।

LTIMindtree | आज एलटीआईमाइंडट्री के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की बढ़त हुई। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाहीमें आय के स्टेबल रहने की जानकारी दी है। वित्त वर्ष 25 की मजबूत शुरुआत के लिए बाजार ने इस स्टॉक को हाथो-हाथ लिया। इसके अलावा, प्रबंधन की सकारात्मक टिप्पणी, जो रिकवरी के संकेत देती है, ने भी भावना को और मजबूत किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें