Gainers & Losers: लाल मार्केट में इन 10 शेयरों ने स्क्रीन किया हरा, आपने किस पर लगाया था दांव
Gainers & Losers: लगातार दो दिनों में दो फीसदी से अधिक तेजी के बाद आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty में आधे फीसदी से अधिक गिरावट आई। एक बार फिर ये रिकॉर्ड हाई से 8 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था और इसके बाद बिकवाली के चलते ये 10 फीसदी से अधिक नीचे तक आ गए थे।
दिन के आखिरी में सेंसेक्स 720.60 प्वाइंट्स यानी 0.90% फीसदी के गिरावट के साथ 79,223.11 और निफ्टी 0.76% यानी 183.90 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,004.75 पर बंद हुआ है।
Gainers & Losers: नए साल में सेंसेक्स की पहली वीकली एक्सपायरी के दिन मार्केट में हाहाकार मचा रहा। घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुए। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स 79150 के नीचे और निफ्टी भी 24 हजार के नीचे आ गया था। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 720.60 प्वाइंट्स यानी 0.90% फीसदी के गिरावट के साथ 79,223.11 और निफ्टी 0.76% यानी 183.90 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 24,004.75 पर बंद हुआ है। बिकवाली के इस माहौल में खास एक्टिविटीज के चलते कुछ शेयरों में जोरदार तेजी आई तो कुछ में भारी गिरावट रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।
रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े ये शेयर
Wockhardt । मौजूदा भाव: ₹1518.60 (+5.04%)
भारतीय दवा नियामक सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने अगली पीढ़ी के ओरल एंटीबॉयोटिक मिक्नाफ (नैफिथ्रोमायसिन) को मंजूरी दी तो Wockhardt के शेयर इंट्रा-डे में 9.29 फीसदी उछलकर 1580.00 रुपये पर पहुंच गए। इसका इस्तेमाल एडल्ट्स में कम्यूनिटी-एक्वॉयर्ड बैक्टिरियल निमोनिया (CABP) के इलाज में होता है।
MOIL । मौजूदा भाव: ₹348.80 (+3.16%)
एमओआईएल के लिए अक्टूबर-दिसंबर 2024 अब तक की सबसे बेहतर दिसंबर तिमाही रही जिसके चलते इसके शेयर इंट्रा-डे में 6.29 फीसदी उछलकर 359.35 रुपये पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में इसने 4.6 लाख टन मैगनीज अयस्क का प्रोडक्शन किया और सेल्स 13 फीसदी अधिक 3.88 लाख टन पर रही।
Yes Bank । मौजूदा भाव: ₹19.96 (+1.84%)
दिसंबर तिमाही के मजबूत कारोबारी अपडेट पर यस बैंक के शेयर इंट्रा-डे में 2.96 फीसदी उछलकर 20.18 रुपये पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में बैंक का डिपॉजिट सालाना आधार पर 14.6 फीसदी बढ़कर 2.77 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान लोन और एडवांसेज भी 12.6 फीसदी उछलकर 2.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सीएएसए 27.6 फीसदी उछलकर 91,575 करोड़ रुपये पर पहुंचा।
D-Mart । मौजूदा भाव: ₹4010.00 (+10.84%)
हाइपरमार्केट चेन डी-मार्ट की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स की धमाकेदार दिसंबर तिमाही पर इसके शेयर इंट्रा-डे में 15.13 फीसदी उछलकर 4165.00 रुपये पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स को सालाना आधार पर 17.5 फीसदी और तिमाही आधार पर 11 फीसदी अधिक 15,565 करोड़ रुपये का स्टैंडएलोन रेवेन्यू हासिल हुआ। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 10 नए स्टोर खोले और अब इसके 387 स्टोर हो गए हैं।
Shiva Texyarn । मौजूदा भाव: ₹237.50 (+6.86%)
इंडियन एयरफोर्स से ऑर्डर मिलने पर शिवा टेक्सयार्न के शेयर इंट्रा-डे में 12.04 फीसदी उछलकर 249.00 रुपये पर पहुंच गए। इंडियन एयरफोर्स से इसे NBC (न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल) सूट्स, परमिएबल MK V16000 के 16000 पेयर्स की सप्लाई के लिए 36.19 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत सप्लाई 3 जनवरी 2025 से 31 अगस्त 2025 तक होनी है।
ये शेयर हुए धड़ाम
JK Lakshmi Cement । मौजूदा भाव: ₹821.35 (-1.61%)
तीन सब्सिडियरीज- उदयपुर सीमेंट वर्क्स, हंसदीप इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडिंग और हाईड्राइव डेवलपर्स एंड इंडस्ट्रीज के जेके लक्ष्मी सीमेंट में विलय को एक्सचेंजों की मंजूरी का स्टॉक मार्केट ने स्वागत नहीं किया। इंट्रा-डे में आज इसके शेयर 2.19 फीसदी टूटकर 815.60 रुपये तक आ गए।
HDFC Bank । मौजूदा भाव: ₹1749.30 (-2.46%)
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक को सीएलएसए ने अपने इंडिया मॉडल पोर्टफोलियो से बाहर किया तो शेयरों को करारा झटका लगा और आज इंट्रा-डे में यह 2.62 फीसदी फिसलकर 1746.30 रुपये पर आ गया।
ITC । मौजूदा भाव: ₹482.00 (-1.48%)
आईटीसी के डीमर्जर की एक्स-डेट से एक दिन पहले बिकवाली का दबाव दिखा और इंट्रा-डे में 1.90 फीसदी फिसलकर यह 480.00 रुपये पर आ गया। इसका होटल कारोबार अलग होकर लिस्ट होगा और आईटीसी के शेयरहोल्डर्स को 10 शेयर पर आईटीसी होटल्स के एक शेयर मिलेंगे। इसकी रिकॉर्ड डेट सोमवार 6 जनवरी है।
Pricol । मौजूदा भाव: ₹549.85 (-0.70%)
प्रिकोल के बोर्ड ने कंपनी के वाइपिंग बिजनेस डिवीजन को ऑटो इग्निशन को स्लम्प सेल आधार पर 20 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी तो आज शेयर इंट्रा-डे में 1.83 फीसदी फिसलकर 543.60 रुपये पर आ गए।
आज गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स के बोनस की एक्स-डेट होने के चलते शेयर इंट्रा-डे में
4.75 फीसदी फिसलकर 885.00 रुपये पर आ गए। गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स शेयरहोल्डर्स को 4:1 के रेश्यो यानी कि 1 शेयर पर 4 शेयर बोनस में बांटेगी। पहली बार कंपनी बोनस इश्यू ऑफर कर रही है।