Share Market Today: शेयर बाजार में निवेशकों के ₹80,000 करोड़ डूबे, सेंसेक्स में 720 अंकों की तेज गिरावट

Share Market Today: नए साल के पहले 2 दिनों में शानदार बढ़त के बाद आज 3 जनवरी को शेयर बाजार लड़खड़ाकर गिर गया। सेंसेक्स 720 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,000 के स्तर पर आ गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 80,000 करोड़ रुपये डूब गई। आज के कारोबार के दौरान आईटी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली

अपडेटेड Jan 03, 2025 पर 4:10 PM
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर ₹449.67 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: नए साल के पहले 2 दिनों में शानदार बढ़त के बाद आज 3 जनवरी को शेयर बाजार लड़खड़ाकर गिर गया। सेंसेक्स 720 अंक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 24,000 के स्तर पर आ गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 80,000 करोड़ रुपये डूब गई। आज के कारोबार के दौरान आईटी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। हालांकि ऑयल एंड गैस और मेटल शेयरों में तेजी से नुकसान थोड़ा कम हुआ। ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.33 फीसदी गिर गया। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 720.60 अंक या 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 79,223.11 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 183.90 अंक या 0.76 फीसदी टूटकर 24,004.75 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹80,000 करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 जनवरी को घटकर 449.67 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 2 जनवरी को 450.47 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 80,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 80,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में 3.33 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), नेस्ले इंडिया (Nestle India), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर 0.78 फीसदी से लेकर 1.70 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी जोमैटो (Zomato) का शेयर 4.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में 2.03 फीसदी से 2.46% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex130f

2,117 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,103 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,117 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,866 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 120 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 199 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 23 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex130

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में इन 4 कारणों से बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 670 अंक टूटा, नए साल में पहली बार मार्केट धड़ाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।