Get App

Gainers & Losers: मार्केट का अपना Valentine's Day, रेड मार्केट में इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा

Gainers & Losers: मार्केट में आज काफी उठा-पटक रही। लगातार सात दिनों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) 12.5 फीसदी से अधिक नीचे आ चुके हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 14, 2025 पर 4:35 PM
Gainers & Losers: मार्केट का अपना Valentine's Day, रेड मार्केट में इंट्रा-डे में इन 10 शेयरों से बना तगड़ा पैसा
दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स 199.76 प्वाइंट्स यानी 0.26% टूटकर 75,939.21 और निफ्टी भी 0.44% यानी 102.15 प्वाइंट्स फिसलकर 22,929.25 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: स्टॉक मार्केट ने अपना वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेट किया तो निवेशक कांप गए और उनके पोर्टफोलियो लहूलुहान हो गए। वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में आज काफी उठा-पटक दिखी। आज किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन नहीं है। इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज इंट्रा-डे में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 76,483.06 की ऊंचाई से फिसला तो 75,439.64 पर आया और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 23,133.70 से फिसलकर 22,774.85 तक आ गया। दिन के आखिरी में आज बीएसई सेंसेक्स 199.76 प्वाइंट्स यानी 0.26% टूटकर 75,939.21 और निफ्टी भी 0.44% यानी 102.15 प्वाइंट्स फिसलकर 22,929.25 पर बंद हुआ है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

इन शेयरों में आई जोरदार तेजी

Godfrey Phillips । मौजूदा भाव: ₹5979.50 (+20.00%)

दिसंबर 2024 तिमाही के शानदार नतीजे पर गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर इंट्रा-डे में 20% उछलकर ₹5979.50 के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर ‌₹212 करोड़ से 49.06% उछलकर ₹316 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 25% उछलकर ₹1896 करोड़ पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें