Gainers & Losers: लगातार पांच दिनों की हाहाकार के बाद वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी अच्छी रौनक रही। पांच दिनों में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) चार फीसदी से अधिक टूटे थे और आज इनमें आधे फीसदी से अधिक रिकवरी हुई। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 78900 के पार और निफ्टी 23900 के काफी करीब पहुंच गया था। दिन के आखिरी में बीएसई सेंसेक्स 498.58 प्वाइंट्स यानी 0.64% की तेजी के साथ 78540.17 और निफ्टी 1.70% यानी 165.95 प्वाइंट्स के उछाल के साथ 23753.45 पर बंद हुआ है। मार्केट की इस तेजी के दौरान कुछ शेयरों में तेज हलचल रही जिनमें से कुछ के बारे में वजह सहित बताया जा रहा है।
