Get App

Gainers & Losers: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

PG Electroplast का शेयर आज 7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की सहायक कंपनी पीजी टेक्नोप्लास्ट ने अफ्रीका सबसे बड़ी ईवी कंपनी स्पाइरो मोबिलिटी की देश में इलेक्ट्रिक वीईकल बनाने में साझेदारी के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट पर साइन किए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 4:33 PM
Gainers & Losers: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers:सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। M&M, Trent, Tech Mahindra, HDFC Bank and Eicher Motors निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं SBI Life Insurance, HDFC Life, Reliance Industries, SBI और Hindalco टॉप लूजर रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 239.37 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 77,578.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 64.70 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 23,518.50 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

PG Electroplast | CMP: Rs 668 | आज यह शेयर 7 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की सहायक कंपनी पीजी टेक्नोप्लास्ट ने अफ्रीका सबसे बड़ी ईवी कंपनी स्पाइरो मोबिलिटी की देश में इलेक्ट्रिक वीईकल बनाने में साझेदारी के लिए डेफिनिटिव एग्रीमेंट पर साइन किए हैं।

Shilpa Medicare | CMP: Rs 879 | आज यह शेयर 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। शिल्पा मेडिकेयर की सहायक कंपनी शिल्पा फार्मा लाइफसाइंसेज को एपीआई ऑक्टेरोटाइड के लिए EDQM (यूरोपीय डायरेक्टोरेट फॉर द क्वालिटी ऑफ मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर) से सर्टिफिकेट ऑफ सूटेबिलिटी (सीईपी) प्राप्त हुआ। ऑक्टेरोटाइड का इस्तेमाल एक्रोमेगाली के कारण होने हार्मोन के हाई लेवल पर पहुंचने के इलाज में होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें