Gainers & Losers: साल का आखिरी दिन, बुल-बेयर्स की भिड़ंत में इन शेयरों से बना तगड़ा पैसा
Gainers & Losers: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश की लेकिन आईटी शेयरों में बिकवाली ने इसे नीचे खींच लिया। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty इस रस्साकसी में आज लगभग फ्लैट बंद हुए हैं लेकिन रिकॉर्ड हाई से ये 10 फीसदी हैं। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था
दिन के आखिरी में सेंसेक्स 109.12 प्वाइंट्स यानी 0.14% फीसदी की गिरावट के साथ 78,139.01 और निफ्टी 0.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,644.80 पर बंद हुआ है
Gainers & Losers: इस साल 2024 के आखिरी दिन आज घरेलू मार्केट में अच्छी-खासी वोलैटिलिटी दिखी। एक बार तो सेंसेक्स इंट्रा-डे के निचले स्तर से 600 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर होकर ग्रीन जोन में पहुंच गया था। हालांकि यह रिकवरी कायम नहीं रह सकी और यह फिसल गया। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 109.12 प्वाइंट्स यानी 0.14% फीसदी की गिरावट के साथ 78,139.01 और निफ्टी 0.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23,644.80 पर बंद हुआ है। सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी 1 फीसदी से अधिक टूटा है जबकि ऑयल एंड गैस का निफ्टी इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछलकर बंद हुआ है। इस रस्साकसी में कुछ शेयर खास एक्टिविटीज के चलते अपना दम बचाए रखे तो कुछ में भारी गिरावट रही। यहां इन शेयरों के बारे में और इनमें तेज उतार-चढ़ाव की वजह के बारे में बताया जा रहा है।
तेजी से ऊपर चढ़े ये शेयर
Lupin । मौजूदा भाव: ₹2350.95 (+1.79%)
लुपिन ने अपने डायबिटीज पोर्टफोलियो को बढ़ाने के लिए एली लिली एंड कंपनी (Lilly) से ह्यूमिंसुलिन (Huminsulin) को खरीदा तो इसके शेयर 2.72 फीसदी उछलकर 2372.55 रुपये पर पहुंच गए। इससे पहले दोनों के बीच एग्रीमेंट्स के तहत लुपिन ही इसके प्रोडक्ट्स Huminsulin R, Huminsulin NPH, Huminsulin 50/50, और Huminsulin 30/70 बेच रही थी। इसका इस्तेमाल टाइप 1 और टाइप 2 के डायबिटीज के इलाज में होता है।
RVNL । मौजूदा भाव: ₹422.65 (+3.31%)
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने दो प्रोजेक्ट्स हासिल किए तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.53 फीसदी उछलकर 439.90 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी को एक प्रोजेक्ट सेंट्रल रेलवे से मिला है जो 137 करोड़ रुपये का है और इसे 24 महीने में पूरा करना है। दूसरा प्रोजेक्ट ईस्ट कोस्ट रेलवे से इसे मिला है जो 404 करोड़ रुपये का है और इस पर 30 महीने के भीतर काम पूरा करना है।
ITC । मौजूदा भाव: ₹483.65 (+1.37%)
एनसीएलटी कोलकाता ने आईटीसी के होटल्स कारोबार को अलग करने की योजना को मंजूरी दी तो इसके शेयर 1.55 फीसदी उछलकर 484.50 रुपये पर पहुंच गए। एनसीएलटी की मंजूरी 16 दिसंबर से प्रभावी है। इसके बाद आईटीसी होटल्स अब 60 दिनों के भीतर लिस्ट होगी। किन शेयरहोल्डर्स को इसके शेयर मिलेंगे, इसे तय करने की रिकॉर्ड डेट 6 जनवरी है। आईटीसी और आईटीसी होटल्स एक ट्रेडमार्क लाइसेंस एग्रीमेंट पर साइन करेंगे, और आईटीसी होटल्स को डिमर्जर के बाद आईटीसी से 1,500 करोड़ रुपये मिलेंगे।
AGS Transact Tech । मौजूदा भाव: ₹65.78 (+2.96%)
नियोमाइल ग्रोथ फंड-सीरीज I ने प्रमोटर विनेहा एंटरप्राइजेज से 63.75 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर एजीएस ट्रांजेक्ट में 0.94% हिस्सेदारी खरीदी तो आज इंट्रा-डे में शेयर 4.66 फीसदी उछलकर 66.87 रुपये पर पहुंच गए।
Senores Pharma । मौजूदा भाव: ₹568.90 (+1.99%)
इंडिया इक्विटी फंड 1 ने 579.89 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर सेनोरस फार्मा में 0.67% हिस्सेदारी खरीदी तो शेयर आज इंट्रा-डे में शेयर 4.06 फीसदी उछलकर 580.45 रुपये पर पहुंच गए।
ढह गए ये शेयर
Easy Trip Planners । मौजूदा भाव: ₹15.87 (-6.92%)
ईजमायट्रिप की पैरेंट कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर एक ब्लॉक डील के चलते इंट्रा-डे में 9.91 फीसदी फिसलकर 15.36 रुपये पर आ गए थे। ब्लॉक डील के तहत इसके प्रमोटर और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने अपनी बची हुई 14.21 फीसदी हिस्सेदारी में से 1.41 फीसदी हिस्सेदारी 15.60 रुपये के औसत भाव पर बेच दी है।
मॉर्गन स्टैनले के निगेटिव रुझान पर ब्लैकबक की पैरेंट कंपनी जिंका लॉजिस्टिक्स के शेयर लगातार दूसरे दिन आज 5 फीसदी टूटकर 481.55 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गए। मॉर्गन स्टैनले ने इसमें निवेश के लिए 450 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है और अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।
Adani Wilmar । मौजूदा भाव: ₹308.25 (-6.45%)
अदाणी विल्मर में अदाणी ग्रुप अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने जा रहा है जिसके चलते आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 7.95 फीसदी टूटकर 303.30 रुपये तक आ गए।