Gainers & losers : निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा है। ऑटो, मेटल और IT इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए हैं। FMCG, फार्मा और PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स नीचे से सुधरकर बंद हुआ है। सेंसेक्स 427 प्वाइंट गिरकर 79,925 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 109 प्वाइंट गिरकर 24,324 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली रहा। इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल-
