Gainers & Losers: 09 सितंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

ONGC से ऑर्डर मिलने के बाद Deep Industries का शेयर 20 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। दरअसल, कंपनी को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) से 1,402 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह कंपनी को अब तक मिली सबसे बड़ी परियोजना है, जो इसकी मौजूदा ऑर्डर बुक से दोगुनी से भी अधिक है। 30 जून, 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 1,246 करोड़ रुपये थी।

अपडेटेड Sep 09, 2024 पर 4:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रेडिंग वॉल्यूम में अच्छे उछाल के बाद Jubilant Pharmova का शेयर 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में मजबूती देखने को मिली और 3 दिनों की गिरावट के बाद निफ्टी बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में FMCG, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जबकि PSE, तेल-गैस, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही। वहीं मेटल, IT, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 375.61 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 81,559.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 84.25 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 24,936.40 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Manoj Vaibhav Gems N Jewellers | CMP: 269.9 | आज यह शेयर 10.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। फर्म ने हाल ही में वित्त वर्ष 2024 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट साझा की, जिसमें दिखाया गया कि मुनाफा , रेवेन्यू और एबिटडा सभी में तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, कंपनी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्टोर विस्तार पर भी जोर दिया, जबकि ई-कॉमर्स मार्गों के माध्यम से वैश्विक बाजारों में भी विस्तार किया जाएगा।


RBM Infracon | CMP: Rs 800.50 | ओएनजीसी से ऑर्डर मिलने के बाद आज यह शेयर 5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, 3,498 करोड़ रुपये मूल्य के इस ऑर्डर में 3,371 करोड़ रुपये कच्चे तेल के लिए और 127 करोड़ रुपये नांदेज में गैस के लिए शामिल हैं।

Jubilant Pharmova | CMP: Rs 1,023 | ट्रेडिंग वॉल्यूम में अच्छे उछाल के बाद आज यह शेयर 7.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। अब तक एक्सचेंजों पर कंपनी के 62 लाख शेयरों का कारोबार हुआ है, जो 1 माह के दैनिक कारोबार के औसत 4 लाख शेयरों से काफी अधिक है।

Gujarat Fluorochemicals | CMP: Rs 3,964 | ट्रेडिंग वॉल्यूम में उछाल के कारण आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। अब तक कंपनी के 20 लाख शेयरों का एक्सचेंजों पर कारोबार हो चुका है जो 1 माह के दैनिक कारोबार के औसत 4 लाख शेयरों से काफी अधिक है।

SpiceJet | CMP: Rs 64| आज यह शेयर 4 फीसदी की बढ़त के साथ हुआ। कंपनी ने शुक्रवार 6 सितंबर को शेयर बाजारों को एक रिस्ट्रक्चरिंग प्लान की डिटेल दी थीं। कंपनी ने बताया था कि वह कार्लाइल एविएशन मैनेजमेंट का 13.76 करोड़ डॉलर का कर्ज, इक्विटी में कनवर्ट करके कार्लाइल एविएशन को शेयर जारी करेगी। यह अमाउंट एडजस्टमेंट के बाद 9.75 करोड़ डॉलर होगा। जारी किए जाने वाले इक्विटी शेयर, 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 3 करोड़ डॉलर से ज्यादा के नहीं होंगे।

Deep Industries | CMP: Rs 476.6 | ONGC से ऑर्डर मिलने के बाद आज यह शेयर 20 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। दरअसल, कंपनी को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) से 1,402 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट ONGC की राजमुंदरी संपत्ति के परिपक्व क्षेत्रों में उत्पादन वृद्धि संचालन के लिए है और इसकी अवधि 15 वर्ष है। यह कंपनी को अब तक मिली सबसे बड़ी परियोजना है, जो इसकी मौजूदा ऑर्डर बुक से दोगुनी से भी अधिक है। 30 जून, 2024 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 1,246 करोड़ रुपये थी।

Jupiter Wagons | CMP: Rs 508.7 | नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह शेयर लगातार तीसरे सत्र में गिर गया और 7 फीसदी गिरकर 507.45 रुपये के निचले स्तर पर बंद हुआ। भारी मात्रा में कारोबार और मुनाफावसूली के कारण शेयर में गिरावट आ रही है।

VST Industries | CMP: Rs 440 | वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज 9 सितंबर को तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके चलते कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान करीब 8 फीसदी तक लुढ़क गए। इससे एक दिन पहले कंपनी के शेयरों में 18 पर्सेंट की भारी तेजी देखने को मिली थी। यह तेजी उसके बोनस इश्यू के रिकॉर्ड डेट वाले दिन आई थी। VST इंडस्ट्रीज अपने शेयरधारकों को 10:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने वाली है। इसके लिए 6 सितंबर को रिकॉर्ड डेट था। बता दें कि VST इंडस्ट्रीज के शेयर में दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने भी पैसा लगाया हुआ है।

NMDC | CMP: Rs 208.3 | आज यह शेयर 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लौह अयस्क की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 9 सितंबर को इसकी कीमत 90 डॉलर प्रति टन से नीचे गिरकर 22 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। चीनी डिमांड में लगातार कमजोरी के चलते कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है। इसका असर NMDC जैसे इंडियन आयरन ओर प्रोड्यूसर के शेयरों में भी दिख रहा है।

Rama Steel Tubes | CMP: Rs 14.86 | लगातार 5 सेंशन की तेजी के बाद आज यह शेयर 10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। बता दें कि पिछले पांच सत्रों में स्टील कंपनी के शेयरों में लगभग 60 फीसदी की बढ़त आ चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।