Gainers & Losers: आज इन शेयरों से बना तगड़ा पैसा, ढहते मार्केट में भी हुई बंपर कमाई

Gainers & Losers: डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका में सरकार बनने से पहले भारत समेत दुनिया भर के मार्केट में हरियाली थी। अब जब उनकी सरकार बन गई तो मार्केट में मिला-जुला रुझान दिखा। घरेलू मार्केट में बात करें तो इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) एक फीसदी से अधिक टूट गए। रिकॉर्ड हाई से ये फिर 12 फीसदी से अधिक नीचे आ गए। 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 4:45 PM
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पनपी अनिश्चितता में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1235.08 प्वाइंट्स यानी 1.60% की गिरावट के साथ 75838.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.37% यानी 320.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23024.65 पर बंद हुआ है।

Gainers & Losers: नियर टर्म में मार्केट के उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया वीआईक्स इंडेक्स आज इंट्रा-डे में छह महीने के हाई पर चला गया और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम से गिर गए। मार्केट में आज ऊपरी स्तर पर काफी बिकवाली दिखी। निफ्टी 23400 के पार और सेंसेक्स 77300 के पार जाकर नीचे आया। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पनपी अनिश्चितता में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1235.08 प्वाइंट्स यानी 1.60% की गिरावट के साथ 75838.36 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 1.37% यानी 320.10 प्वाइंट्स की फिसलन के साथ 23024.65 पर बंद हुआ है। आज के इस ढहते मार्केट में कुछ शेयरों में अपनी खास एक्टिविटी के चलते तेज हलचल रही। यहां इन शेयरों के बारे में उतार-चढ़ाव की वजह सहित डिटेल्स दी जा रही है।

रॉकेट की स्पीड से ये शेयर चढ़े ऊपर

Sunteck Realty । मौजूदा भाव: ₹493.00 (+0.40%)

दिसंबर तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर लग्जरी रियल एस्टेट डेवलपर सनटेक रियल्टी के शेयर ढहते मार्केट में भी इंट्रा-डे में 11.19 फीसदी के उछाल के साथ 546.00 रुपये के भाव पर पहुंच गए। दिसंबर 2024 तिमाही में सनटेक रियल्टी 42.5 करोड़ रुपये के कंसालिडेटेड मुनाफे में आ गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में इसे 9.7 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड लॉस हुआ था। इस दौरान रेवेन्यू भी 281% उछलकर ₹161.8 करोड़ पर पहुंच गया।


UltraTech Cement । मौजूदा भाव: ₹10705.05 (+0.76%)

अल्ट्राटेक सीमेंट दिसंबर तिमाही के नतीजे 23 जनवरी को पेश करेगी। पहले ये नतीजे आज ही यानी 21 जनवरी को आना था लेकिन कंपनी ने 13 जनवरी को तारीख में बदलाव के बारे में एक्सचेंज फाइलिंग में बता दिया था। बेहतर नतीजे की उम्मीद में शेयरों की खरीदारी बढ़ी और इंट्रा-डे में 3.21 उछलकर 10965.00 रुपये पर पहुंच गया। आज सेंसेक्स का यह टॉप गेनर है।

Balrampur Chini Mills । मौजूदा भाव: ₹508.90 (+1.47%)

केंद्र सरकार ने सोमवार को अक्टूबर 2024-सितंबर 2025 सत्र के दौरान 10 लाख मीट्रिक टन चीनी के निर्यात को मंजूरी दी तो बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर 2.04 फीसदी उछलकर 511.80 रुपये पर पहुंच गए।

ढह गए ये शेयर

Zomato । मौजूदा भाव: ₹214.65 (-10.92%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे पर जोमैटो के शेयर में आज भी बिकवाली का भारी दबाव दिखा और इंट्रा-डे में यह 12.78 फीसदी टूटकर 210.15 रुपये तक आ गया था। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 57 फीसदी गिरकर 59 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 64 फीसदी बढ़कर ₹5405 करोड़ पर पहुंच गया।

Swiggy । मौजूदा भाव: ₹440.30 (-8.08%)

फूड डिलीवरी एग्रीगेटर और क्विक कॉमर्स ऑपरेटर स्विगी के शेयरों में इसकी कॉम्पटीटर जोमैटो (Zomato) के कमजोर नतीजों का ऐसा दबाव दिखा कि यह इंट्रा-डे में 10.81 फीसदी की गिरावट के साथ 427.20 रुपये के भाव तक आ गया था। जोमैटो ने फूड डिलीवरी बिजनेस में मंदी का संकेत दिया, ब्लिंकिट के नियर टर्म में मुनाफे नहीं आने और बढ़ते कॉम्पटीशन के चलते फिलहाल मार्जिन में विस्तार में विराम का संकेत दिया है। ये सभी बातें स्विगी के लिए भी लागू हो सकती हैं और इस वजह से इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

Dixon Tech । मौजूदा भाव: ₹15132.95 -2421.50 (-13.79%)

दिसंबर तिमाही के कमजोर नतीजे के बाज जेफरीज ने डिक्सन टेक को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी तो शेयर इंट्रा-डे में 14.46 फीसदी की गिरावट के साथ 15016.95 रुपये के भाव तक आ गए। जेफरीज ने इसका टारगेट प्राइस 12600 रुपये फिक्स किया है।

Yatharth Hospitals । मौजूदा भाव: ₹423.80 (-3.30%)

यथार्थ हॉस्पिटल्स एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के शेयर को लगातार 14वें दिन लाल निशान पर बंद हुए हैं। इस दौरान कंपनी के शेयरों में करीब 26 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 6.67 फीसदी टूटकर 409.00 रुपये पर आ गया था। यह गिरावट इसलिए आई कि कंपनी पर अक्टूबर 2023 में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। यह जांच कंपनी की वित्तीय पारदर्शिता और कर अनुपालन पर सवाल खड़े करती है। इस मामले में अब तक जांच जारी है, और किसी स्पष्ट निष्कर्ष की अनुपस्थिति में निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ी है।

South Indian Bank । मौजूदा भाव: ₹25.80 (-4.48%)

दिसंबर तिमाही के बेहतर नतीजे के बावजूद साउथ इंडियन बैंक के शेयर इंट्रा-डे में आज 5.55 फीसदी टूटकर 25.51 रुपये पर आ गए। इसके शेयरों में बिकवाली का दबाव बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के माहौल में मुनाफावसूली के चलते आई। दिसंबर तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.95% बढ़कर ₹341.87 करोड़ रुपये, टोटल इनकम 6.88% बढ़कर ₹2,817.96 करोड़ और नेट इंटेरेस्ट इनकम 6% उछलकर ₹869.2 करोड़ पर पहुंच गया। एडवांसेज के मुकाबले ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.40 फीसदी से गिरकर 4.30 फीसदी और नेट एनपीए 1.31 फीसदी से सुधरकर 1.25 फीसदी पर आ गया।

(सभी भाव बीएसई से)

6 महीने के हाई पर India VIX, स्टॉक मार्केट में पैसे डालने से पहले समझ लें इसका मतलब

Zomato तो डूबी ही, Swiggy के शेयरों ने भी दिया झटका, इंट्रा-डे में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

Why Zomato Shares Fall: फिर टूटा जोमैटो, इन वजहों से 12% से अधिक नीचे आ गए शेयर, चार्ट पर ऐसी है सेहत

Sunteck Realty Shares: Q3 में 537% बढ़ा मुनाफा, शेयरों में आज 11% से अधिक तेजी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।