Ganesh Housing Share Price : गुजरात के पहले GCC और Tech IT SEZ का हुआ उद्घाटन, 5% ज्यादा भागा यह शेयर, जानिए क्या है वजह

Ganesh Housing Share Price : अहमदाबाद में गुजरात के पहले टेक IT और GCC सेंटर का उद्घाटन हुआ है। इस प्रोजेक्ट को गणेश हाउसिंग ने बनाया है। मिलियन माइंड्स टेक सिटी गुजरात का पहला टेक IT-GCC SEZ होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस SEZ का उद्घाटन किया है। SEZ में कंपनी ने पहले चरण में 1100 करोड़ रुपए का निवेश किया है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
Ganesh Housing Share Price: 1.50 बजे के आसपास गणेश हाउसिंग का शेयर 24.50 रुपए यानी 3.57 फीसदी की बढ़त के साथ 710 रुपए के आसपास कारोर कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 725.10 रुपए है

Ganesh Housing Share Price :अहमदाबाद में आज गुजरात के पहले GCC और Tech IT SEZ का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया। यह प्रोजेक्ट गणेश हाउसिंग (Ganesh Housing) ने विकसित किया है। क्या है इसमें खास और इससे राज्य को कितना होगा फायदा, इस पर सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता केतन जोशी ने कंपनी के MD & CEO और CREDAI के नेशनल प्रेसीडेंट शेखर पटेल से बातचीत की।

मिलियन माइंड्स टेक सिटी गुजरात का पहला टेक IT-GCC SEZ होगा

इस बातचीत में शेखर पटेल ने कहा कि अहमदाबाद में गुजरात के पहले टेक IT और GCC सेंटर का उद्घाटन हुआ है। इस प्रोजेक्ट को गणेश हाउसिंग ने बनाया है। मिलियन माइंड्स टेक सिटी गुजरात का पहला टेक IT-GCC SEZ होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस SEZ का उद्घाटन किया है। SEZ में कंपनी ने पहले चरण में 1100 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कंपनी कुल 7 चरणों में इसमें 15,000 करोड़ का निवेश करेगी।


पूरा प्रोजेक्ट टेक और GCC कंपनियों को लीज पर दिया जाएगा

इसमें 65 एकड़ लैंड पर पूरा प्रोजेक्ट बनेगा। जिसमे 18 मिलियन स्क्वेयर फिर में निर्माण होगा। पूरा प्रोजेक्ट टेक और GCC कंपनियों को लीज पर दिया जाएगा। पहले चरण से सालाना ₹85 करोड़ लीज से रेवेन्यू की उम्मीद है। पूरा प्रोजेक्ट पूरा होने पर ₹600 करोड़ सालाना लीज रेवेन्यू संभव है। इसमें 10 मिलियन स्क्वेयर फिट में कमर्शियल, 6 मिलियन स्क्वेयर फिट में रेज़िडेंशियल और 2 मिलियन स्क्वेयर फिट में होटल, मॉल जैसी सुविधा का निर्माण होगा।

गणेश रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट” का भी हुआ उद्घाटन

अभी पहले चरण में ही इस SEZ में 9000 युवाओ को हाई स्किल और हाई पेइंग जॉब मिलेगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद 70000 हाई स्किल नौकरियां मिलेंगी। मिलियन माइन्स टेक सिटी में GREMI सिटी कैंपस यानी की “गणेश रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट” का भी उद्घाटन हुआ है। गिफ्ट सिटी और मिलियन माइंड्स टेक सिटी से गुजरात GCC का हब बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

गणेश हाउसिंग के शेयर की चाल

1.50 बजे के आसपास गणेश हाउसिंग का शेयर 24.50 रुपए यानी 3.57 फीसदी की बढ़त के साथ 710 रुपए के आसपास कारोर कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 725.10 रुपए है। कंपनी का 52 वीक हाई 1,079.80 रुपए और 52 वीक लो 500 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 2.82 फीसदी बढ़ा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 10.85 फीसदी की तेजी आई है। 1 साल में इसने 28.52 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, 3 साल में इसने 101.30 फीसदी की तेजी दिखाई है।

 

 

इन 10 मिड और स्मॉलकैप फंड्स ने 5 सालों में दिया लार्जकैप्स से बेहतर रिटर्न, क्या इनमें से किसी में है आपका निवेश?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।