Ganesh Chaturthi Stocks : घर-घर गणपति विराजेंगे, घर में सुख-समृद्धि का वास होगा। जी हां, हर तरफ गणेश उत्सव की धूम है। विघ्न हरने के लिए बप्पा पधार चुके हैं। शुभ-लाभ के महायोग पर आप भी निवेश का श्रीगणेश कर सकते हैं और सुख-समृद्धि घर ला सकते हैं। गणपति के शुभ मौके पर अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं, तो हम आप के लिए लेकर आए आए हैं ऐसे शेयर जिनमें निवेश करने पर गणपति आपको बना सकते हैं धनपति। ये शयर बताने के लिए हमारा साथ दे रहे हैं Geojit Investments के गौरांग शाह, SMIFS के शरद अवस्थी और SBI Securities के सनी अग्रवाल।
