भारत क्लीन एनर्जी और मोबिलिटी का भरोसेमंद सेंटर, आने वाले दिनों में मारुति और फैलाएगी पंख - पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि EV मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती देना जरूरी है। भारत आज ग्लोबल स्तर पर पकड़ मजबूत कर रहा है। जापान और भारत के रिश्तों की मजबूती कायम है। भारत में डेमोग्रॉफी का एडवांटेज है। भारत में लोकतंत्र की शक्ति भी है। देश ने MADE IN INDIA की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 1:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएम मोदी ने आज मारुति की नई इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट का शुभारंभ किया और देश में निर्मित पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV “e-VITARA” को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 26 अगस्त 2025 को गुजरात के अहमदाबाद जिले के हंसलपुर स्थित मारुति सुजुकी प्लांट का दौरा किया। इस दौरान PM मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने निवेशकों की पुरानी कठिनाइयों को दूर किया है। भारत मैन्युफैक्चरिंग और ग्रोथ के लिए सक्षम है। भारत क्लीन एनर्जी और मोबिलिटी का भरोसेमंद सेंटर है। मारुति ने हाइब्रिड एंबुलेंस EV बनाकर दिखाया है। पुरानी गाड़ियों और एंबुलेंस को हाइब्रिड EV में बदला है। EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) कई समस्याओं का ठोस समाधान है। 3 जापानी कंपनियां EV मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाएंगी।

पीएम ने आगे कहा कि EV मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती देना जरूरी है। भारत आज ग्लोबल स्तर पर पकड़ मजबूत कर रहा है। जापान और भारत के रिश्तों की मजबूती कायम है। भारत में डेमोग्रॉफी का एडवांटेज है। भारत में लोकतंत्र की शक्ति भी है। देश ने MADE IN INDIA की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है। मारुति को लाने का मकसद आत्मनिर्भर भारत था। साल 2012 में जब मैं CM था तो जमीन अलॉट की थी। आने वाले दिनों में मारुति नए पंख फैलाएगा। TEEN एज में ढेर सारे ख्वाब उभरते हैं। आज मारुति TEEN एज में एंटर कर रहा है।

इसके पहले पीएम मोदी ने 'X' पर पोस्ट किया था कि ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में आज एक विशेष दिन है। ग्रीन मोबिलिटी में आत्मनिर्भर बनने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। भारत में बनाई गई BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल) एक्सपोर्ट होगी। 100 से ज्यादा देशों में BEV एक्सपोर्ट की जाएगी। भारत में बैटरी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर फोकस है। हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड्स का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। गुजरात प्लांट से हाइब्रिड बैटरी का प्रोडक्शन हो रहा है।


इस दौरान पीएम मोदी ने मारुति की नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) यूनिट का शुभारंभ किया और देश में निर्मित पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV “e-VITARA” को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ इस मॉडल के पहले बैच का प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। खास बात यह है कि भारत में बनी यह SUV न सिर्फ घरेलू बाजार बल्कि जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी।

 

PM मोदी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV “e-VITARA” को दिखाई हरी झंडी, 100 देशों में होगी एक्सपोर्ट, जानें फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।