PM मोदी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV “e-VITARA” को दिखाई हरी झंडी, 100 देशों में होगी एक्सपोर्ट, जानें फीचर्स

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e- Vitara को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति प्लांट से इस SUV को हरी झंडी दिखाई।

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 12:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PM मोदी ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV “e-VITARA” को दिखाई हरी झंडी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e- Vitara को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 अगस्त को गुजरात के हंसलपुर स्थित मारुति प्लांट से इस SUV को हरी झंडी दिखाई। खास बात यह है कि भारत में बनी यह SUV न सिर्फ घरेलू बाजार बल्कि जापान और यूरोप सहित 100 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी। अब आइए जानते हैं कि मारुति की इस पहली इलेक्‍ट्रिक SUV में किस तरह के फीचर्स मिलते हैं और कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है।

पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने आज गुजरात दौरे पर मारुति के प्‍लांट का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मारुति की पहली इलेक्‍ट्रिक SUV e-Vitara को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने एसयूवी की प्रोडक्‍शन लाइन का उद्घाटन भी किया।


Maruti e Vitara के फीचर्स

मारुति ई विटारा को कंपनी पहले ही भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस कर चुकी है और दावा किया है कि यह कार सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी। इस SUV में पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। साथ ही इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई है।

दो बैटरी ऑप्शन में किया गया पेश

मारुति ने इस इलेक्ट्रिक SUV को दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश किया है। इसमें 49kWh का छोटा बैटरी पैक दिया गया है जो फ्रंट एक्सल पर सिंगल मोटर के साथ 144hp की पावर जेनरेट करता है, वहीं बड़ा 61kWh का बैटरी पैक सिंगल-मोटर सेटअप में 174hp का पावर आउटपुट देता है। बड़े बैटरी पैक वेरिएंट को डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप भी दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें चीनी कंपनी BYD से सोर्स किया गया ब्लेड सेल लिथियम आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें: कार की AC से आ रही है बदबू? जानें इसके पीछे की वजह और समाधान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।