Ola Electric की नई स्ट्रैटेजी करेगी कमाल? डीलर्स को 9% मार्जिन का ऑफर, लेकिन ये बनी हैं ये दिक्कतें

Ola Electric News: ओला इलेक्ट्रिक के बाइक की बिक्री तेजी से नीचे गिर गई और मार्केट में दबदबा भी फीका पड़ गया। अब कंपनी अपने बिजनेस को ट्रैक पर लाने के लिए डीलर्स को 9% का मार्जिन ऑफर कर रही है। हालांकि इसमें भी एक पेच है और एग्रीमेंट्स में खास राइट्स नहीं होने को लेकर डीलर्स ने शिकायत की है। डिटेल्स में पढ़ें और जानिए क्या-क्या दिक्कतें हैं अभी

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 2:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अब सीधे ग्राहकों को अपनी गाड़ियां बेचने यानी D2C (डायरेक्ट-टू-कस्टमर) स्टोर मॉडल से हटकर डीलर बेस्ड नेटवर्क अपना रही है।

Ola Electric News: ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया बिजनेस को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अब डीलर्स को 9% तक मार्जिन ऑफर कर रही है। बिक्री और मार्केट में दबदबे में गिरावट के बीच कंपनी का यह कदम फ्रेंचाइजी डीलर नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। ओला इलेक्ट्रिक को इस समय अपने दोपहिया की क्वालिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर ग्राहकों की शिकायतों के साथ-साथ टीवीएस (TVS), बजाज (Bajaj) और एथर (Ather) जैसी कंपनियों से तगड़े कॉम्पटीशन से जूझ रही है।

सीधे पेमेंट की बजाय क्रेडिट नोट के रूप में अतिरिक्त मार्जिन

डीलर्स के मुताबिक कंपनी सामान्य तौर पर 6% मार्जिन दे रही है। अब शुरुआती तीन महीनों के लिए कंपनी 3% का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी ऑफर कर रही है।। हालांकि यह अतिरिक्त पैसा सीधे पेमेंट की बजाय क्रेडिट नोट के रूप में मिलेगा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक जरूरत पड़ने पर कंपनी इस ऑफर को छह महीने तक बढ़ा सकती है।


बिक्री में 36% गिरावट, मार्केट शेयर 7% पर

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री सालाना आधार पर करीब 36% घटकर 1,18,830 यूनिट रह गई। इस दौरान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी 17% से गिरकर करीब 7% पर आ गई। पिछले महीने अक्टूबर की बात करें तो ओला इलेक्ट्रिक की 12,098 इलेक्ट्रिक बाइक बिकी तो दूसरी तरफ टीवीएस ने 60,490 यूनिट और बजाज ऑटो ने 49,126 यूनिट बेचीं। टीवीएस की मार्केट में हिस्सेदारी 27% और बजाज ऑटो की 22% रही। अक्टूबर में एथर एनर्जी ने 31,833 और हीरो विडा (Hero Vida) ने 29,923 बाइक बेचीं।

बदल रही ओला इलेक्ट्रिक की स्ट्रैटेजी

ओला इलेक्ट्रिक अब सीधे ग्राहकों को अपनी गाड़ियां बेचने यानी D2C (डायरेक्ट-टू-कस्टमर) स्टोर मॉडल से हटकर डीलर बेस्ड नेटवर्क अपना रही है। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2027 तक 700 से अधिर डीलरशिप स्टोर खोलना है। 8 नवंबर तक उसके पास 255 डीलर पार्टनर्स के जरिए 319 स्टोर थे। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल के मुताबिक दिसंबर तक कंपनी के 450 स्टोर और मार्च 2027 तक 700 से अधिक स्टोर हो जाएंगे। इस बदलाव से कंपनी को करीब ₹50 करोड़ का ऑपरेटिंग खर्च बचाने की उम्मीद है।

कैसी है Ola Electric की सेहत

ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि उसका सर्विस टर्नअराउंड टाइम अक्टूबर 2025 के करीब 9 दिन से घटकर मार्च 2026 में लगभग एक दिन और सर्विस बैकलॉग 14 दिन से घटकर 6 दिन रह गा। कंपनी ने अपनी क्षमता को दिखाते हुए दावा किया कि उसकी Gen 3 के स्कूटरों की वारंटी पर खर्च Gen 2 के स्कूटरों की तुलना में 70% कम रही। ओला इलेक्ट्रिक को सितंबर तिमाही में ₹362 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस हुआ था तो राजस्व 39% घटकर ₹421 करोड़ रहा।

क्या है दिक्कतें

अतिरिक्त मार्जिन के ऑफर के तहत डीलर्स को वास्तव में कितना पैसा मिलेगा, यह गाड़ी की सेल्स वैल्यू और कमीशन कैसे निकाला जाएगा, इससे तय होगा। डीलर्स के मुताबिक आमतौर पर दोपहिया कंपनियां ब्रांड, मॉडल और सेल्स वॉल्यूम के हिसाब से 3-5% के करीब मार्जिन देती हैं। ओला 6% दे रही है और अब 3% का एक्स्ट्रा ऑफर भी है।

मनीकंट्रोल से बातचीत में डीलर्स ने कहा कि फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट के तहत उन्हें एक्क्स्लूसिव टेरिटोरियल राइट्स नहीं दिया जा रहा है यानी कि किसी एक इलाके में ओला कई डीलरशिप को मंजूरी दे सकती है। इससे एक ही जगह पर ओला के ही कई स्टोर खुल गए तो डीलर्स के बीच ही कॉम्पटीशन बढ़ सकता है और रिटर्न पर असर पड़ सकता है।

ओला के मालिक भाविश अग्रवाल का कहना है कि डीलर चैनल में इन्वेंट्री अभी बहुत कम है, लगभग 15 दिन की। जो डीलर पहले शुरू हुए थे, उनके यहां यह एक सप्ताह से भी कम है। डीलरों की तरफ से दोबारा ऑर्डर देने की प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ रही है। कंपनी के दावे के मुताबिक अब डिमांड मुख्य दिक्कत नहीं है बल्कि तत्काल चुनौती सप्लाई चेन को तेजी से बढ़ाना है। कंपनी का लक्ष्य दिसंबर तक मासिक उत्पादन लगभग 25,000 गाड़ियों तक पहुंचाने का है।

डीलरशिप मॉडल स्ट्रैटेजी के जरिए ओला इलेक्ट्रिक अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार तेजी से कर सकती है, लेकिन इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को टिकाऊ सेल्स ग्रोथ में कितना बदल पाती है, और साथ ही सर्विस स्ट्रैंडर्ड्स में सुधार और लागत पर नियंत्रण कितना रख पाती है।

Ola Electric Q2 Results: रेवेन्यू 39% गिरा, घाटा घटकर ₹362 करोड़; कर्ज भी कम हुआ

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।