Nvidia News: ट्रंप-वेंस का 72 घंटे का प्रेशर कैंपेन, जेनसेन हुआंग फिर बने सीईओ

Nvidia News: महज चार दिन पहले ही सभी वापसी की संभावनाओं को खारिज करने वाले बोर्ड ने जेनसेन हुआंग को फिर से एनवीडिया का सीईओ बनाकर चौंका दिया। अब सामने आ रहा है कि इसमें ट्रंप सरकार की 72 घंटे की दबाव मुहिम ने काम किया है। जानिए कैसे पलटा पूरा खेल

अपडेटेड Nov 24, 2026 पर 12:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nvidia News: ट्रंप के 72 घंटे के प्रेशर कैंपेन ने जेनसेन हुआंग के हाथों में एक बार एनवीडिया की कमान दे दी।

Nvidia News: अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया में जेनसेन हुआंग की एकाएक वापसी के पीछे ट्रंप सरकार की बड़ी भूमिका रही। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें वापस लाने के लिए 72 घंटे तक पर्दे के पीछे से अभियान चलाया। एक विवाद के चलते महज 11 दिन पहले ही इस्तीफा देने वाले जेनसेन हुआंग की वापसी के पीछे अमेरिकी शेयर मार्केट में हाहाकार और अर्थव्यवस्था पर उसके संभावित असर को बड़ी वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप को लगा कि एनवीडिया की अगुवाई में जेनसेन हुआंग की वापसी से निवेशकों का भरोसा दोबारा मजबूत हो सकता है।

Trump ने खुद किया Nvidia के बोर्ड से संपर्क

जेनसेन हुआंग के इस्तीफे के बाद ट्रंप ने एपल के पूर्व सीईओ टिम कुक का नाम आगे बढ़ाया था। हालांकि एनवीडिया के बोर्ड ने कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी यानी सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसके बाद ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को हुआंग की वापसी का रास्ता तैयार करने की जिम्मेदारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक जेडी वेंस ने अमेरिकी टेक सेक्टर में अपने प्रभावशाली संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए एनवीडिया के बोर्ड से बातचीत की।


सीएनएन के मुताबिक वीकेंड पर जेडी वेंस ने जेनसेन हुआंग से सीधे बातचीत की और बोर्ड के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि अमेरिकी सरकार को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे हुआंग की गतिविधियों से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा साबित होता हो। इस अभियान में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लटनिक भी शामिल रहे।

ट्रंप ने खुद चिप कंपनी के बोर्ड से संपर्क किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीएनबीसी से बातचीत में कहा कि उन्होंने बोर्ड से सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से बात की थी। उन्होंने हुआंग को अमेरिका के सबसे टैलेंटेड लोगों में से बताया।

रविवार की रात बोर्ड ने प्रशासन को अपने फैसले में बदलाव की जानकारी दी और सोमवार को जेनसेन हुआंग की वापसी का ऐलान कर दिया। इसे चार दिन पहले बोर्ड ने जेनसेन हुआंग के वापसी की संभावना को खारिज कर दिया था। एक अहम बात ये है कि उनकी वापसी के लिए ट्रंप सरकार का कैंपेन इतने गोपनीय तरीके से चलाया गया था कि कुछ सीनियर एंप्लॉयीज को इसकी भनक तक नहीं लग पाई।

सुलझ गया पूरा मामला?

ऐसा नहीं है कि ट्रंप सरकार की कोशिशों से जेनसेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी ने सभी मामले सुलझा दिए। खुद ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद पीट रिकेट्स (Pete Ricketts) का कहना है कि हुआंग के कई महिलाओं के साथ संबंध थे, और चीनी जासूस के साथ भी तो उन्हें वापस नहीं लाना चाहिए था। बोर्ड का भी कहना है कि जांच जारी रहेगी तो सीनेट बैंकिंग कमेटी के सामने अगले गुरुवार को जेनसेन हुआंग को गवाही देनी है।

Nvidia में Jensen Huang की वापसी का चाइना कनेक्शन, ट्रंप समेत अमेरिकी सरकार के दिग्गजों को ये था डर

Nividia की ताबड़तोड़ तेजी ने दिया शॉक! आखिर कैसे डूब गई 92% पूंजी

Nvidia की चमक बिखरी एशियाई बाजारों में, Samsung-SK Hynix के दम पर दक्षिण कोरियाई बाजार में बहार, लेकिन इस बात ने किया परेशान

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।