Brookfield की होगी PGP Glass, ब्लैकस्टोन से 1.7 अरब डॉलर में खरीदेगी

उम्मीद है कि यह सौदा 2027 की पहली तिमाही तक पूरा हो जाएगा। लेकिन यह रेगुलेटरी और सरकारी मंजूरियों, शर्तों आदि पर निर्भर करेगा। PGP ग्लास का कामकाज पूरी वैल्यू चेन को कवर करता है, जिसमें डिजाइन और मोल्ड बनाने से लेकर ग्लास का निर्माण और उसकी सजावट तक शामिल है

अपडेटेड Nov 23, 2026 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PGP Glass का पुराना नाम पिरामल ग्लास था।

वैश्विक निवेश फर्म ब्रुकफील्ड, ब्लैकस्टोन से PGP ग्लास को 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदने वाली है। PGP ग्लास एक स्पेशिएलिटी ग्लास पैकेजिंग मैन्युफैक्चरर है। इसका पुराना नाम पिरामल ग्लास था। यह कंपनी कॉस्मेटिक्स और परफ्यूमरी, फूड एंड बेवरेज, और फार्मास्युटिकल उद्योगों के लिए स्पेशिएलिटी ग्लास पैकेजिंग बनाती है। कंपनी 70 से अधिक देशों में प्रमुख वैश्विक ब्रांडों को अपनी सेवाएं देती है। इसकी भारत और श्रीलंका में 3 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं।

बयान में कहा गया है कि PGP ग्लास का कामकाज पूरी वैल्यू चेन को कवर करता है, जिसमें डिजाइन और मोल्ड बनाने से लेकर ग्लास का निर्माण और उसकी सजावट तक शामिल है। ब्लैकस्टोन ने साल 2020 में PGP Glass का अधिग्रहण किया था और 2021 में यह सौदा पूरा हुआ।

2027 तक डील कंप्लीट होने की उम्मीद


एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ब्रुकफील्ड कैपिटल पार्टनर्स और उसकी सहयोगी कंपनी ब्रुकफील्ड बिजनेस कॉरपोरेशन अपने प्राइवेट इक्विटी कारोबार के हिस्से के तौर पर इस सौदे को फंड करेंगी। उम्मीद है कि यह सौदा 2027 की पहली तिमाही तक पूरा हो जाएगा। लेकिन यह रेगुलेटरी और सरकारी मंजूरियों, शर्तों आदि पर निर्भर करेगा।

शादियों के सीजन में बाजार की होगी बल्ले-बल्ले, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हर दिन होंगी लगभग 2 लाख शादियां

PGP के विकास को मिलेगी रफ्तार

एशिया-पैसिफिक और मध्य पूर्व में ब्रुकफील्ड के प्राइवेट इक्विटी हेड और मैनेजिंग पार्टनर, आदित्य जोशी का कहना है, "ब्रुकफील्ड, AI-बेस्ड ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के जरिए PGP के विकास को गति देने के लिए जरूरी स्केल और ऑपरेटिंग विशेषज्ञता लेकर आई है।" PGP ग्लास के CEO विजय शाह ने कहा कि ब्रुकफील्ड की वैश्विक उपस्थिति और विभिन्न इकोनॉमिक साइकिल्स में कारोबारों को मैनेज करने का अनुभव, कंपनी को विकास और वैल्यू क्रिएशन की गति बढ़ाने में मदद करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।