IGL share price : PNGRB (Petroleum and Natural Gas Regulatory Board) ने नेचुरल गैस ट्रांसपोर्टेशन टैरिफ में बड़ा बदलाव किया है। इसने वन नेशन, वन ग्रिड, वन टैरिफ को मंजूरी दे दी है। CNG और घरेलू PNG उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ये बदलाव किया गया है। नया ट्रांसपोर्टेशन टैरिफ 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। PNGRB ने अब गैस के लिए टैरिफ जोन 3 से घटाकर 2 कर दिए हैं। अब 300 किमी तक के लिए 54 रुपए प्रति MMBTU टैरिफ लगेगा। वहीं, 300 Km से आगे के लिए 102.86 रुपए प्रति MMBTU टैरिफ रहेगा। CNG और घरेलू PNG ग्राहकों के लिए 54 रुपए प्रति MMBTU टैरिफ होगा।
