Gaudium IVF & Women Health की अच्छी शुरुआत, शेयर 5% प्रीमियम पर लिस्ट

Gaudium IVF & Women Health Listing: कंपनी का 165 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 20 फरवरी को खुला था और 24 फरवरी को बंद हुआ। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान गौडियम IVF की कुल इनकम 49.75 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Feb 27, 2026 पर 4:24 PM
Story continues below Advertisement
Gaudium IVF & Women Health IPO को 7.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) ट्रीटमेंट देने वाली गौडियम IVF एंड वीमेन हेल्थ की 27 फरवरी को लिस्टिंग अच्छी रही। शेयर BSE और NSE पर 5 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 83 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 79 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी का मार्केट कैप 582 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। अपर और लोअर सर्किट के लिए प्राइस बैंड 5 प्रतिशत है। बाद में शेयर लिस्टिंग प्राइस से 3 प्रतिशत गिरावट के साथ BSE पर 80.48 रुपये और NSE पर 80.40 रुपये पर सेटल हुआ।

कंपनी का 165 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 20 फरवरी को खुला था और 24 फरवरी को बंद हुआ। इसे कुल 7.27 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.62 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.05 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 7.60 गुना भरा। IPO में 90 करोड़ रुपये के 1.14 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही 75 करोड़ रुपये के 95 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल


Gaudium IVF ने IPO से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 49.50 करोड़ रुपये जुटाए। IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल नए IVF सेंटर खोलने के लिए, कर्ज को कुछ हद तक या पूरी तरह चुकाने के लिए और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

Stocks to Watch: आज 27 फरवरी को Vishal Mega Mart, Netweb Tech समेत ये शेयर रहेंगे फोकस में, दिख सकती है तेज उथल-पुथल

अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान गौडियम IVF की कुल इनकम 49.75 करोड़ रुपये रही। शुद्ध मुनाफा 12.51 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 22.51 करोड़ रुपये की उधारी थी। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी की कुल इनकम 70.96 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 19.13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।