GE पावर इंडिया के शेयरों में आज 10 जुलाई को करीब 15 फीसदी तक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 14.57 फीसदी की बढ़त के साथ 614.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 615 रुपये के अपने 52-वीक हाई को छू लिया। दरअसल, कंपनी को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स से 7.67 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4132.47 करोड़ रुपये हो गया है।
