GE Vernova Share Price : मंगलवार के कारोबारी सेशन में GE Vernova T&D India के शेयरों में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्मों की ओर से कंपनी के लिए'बुलिश'राय आने के बाद इस शेयर को पंख लग गए हैं। कंपनी के एक बड़ा HVDC प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 13,000 करोड़ रुपये हो सकती है और इससे आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। पावर ट्रांसमिशन उपकरण बनाने वाली इस कंपनी का शेयर फिलहाल 382.30 रुपए यानी 8.75 फीसदी की तेजी के साथ 4748 रुपए के पास दिख रहा है। जिससे आज यह शेयर मिडकैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त वाला शेयर बन गया है। सोमवार को यह शेयर 1.4 प्रतिशत बढ़कर 4,367.2 रुपये पर बंद हुआ था।
