Gensol Engineering के शेयरों में 7% की मजबूत रैली, कंपनी ने रेफेक्स ग्रीन मोबिलिटी के साथ की EV ट्रांसफर डील

Gensol Engineering Share: जेनसोल ने हाल ही में गुजरात के कच्छ में खावड़ा रण में RE सोलर पार्क में 275 मेगावाट सोलर पीवी परियोजना के विकास के लिए एक प्रमुख पब्लिक सेक्टर कंपनी से EPC कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया, जिसका मूल्य 1061.97 करोड़ रुपये है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gensol Engineering Share: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 16 जनवरी को 7 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई।

Gensol Engineering Share: जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 16 जनवरी को 7 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.21 फीसदी की बढ़त के साथ 760.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने 2997 इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स के ट्रांसफर के लिए रेफेक्स ग्रीन मोबिलिटी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 2889.90 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,377.10 रुपये और 52-वीक लो 710 रुपये है।

Gensol Engineering Share: समझौते से जुड़ी डिटेल

जेनसोल इंजीनियरिंग के रेफेक्स ग्रीन मोबिलिटी के साथ समझौते को भारत में सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशन को आगे बढ़ाने में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस साझेदारी के तहत, Refex eVeelz जेनसोल की मौजूदा लगभग 315 करोड़ रुपये की लोन फैसिलिटी को संभालेगी, जिससे संचालन में सुधार होगा और चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और पुणे जैसे प्रमुख बाजारों में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स की तैनाती में तेजी आएगी, जहां Refex eVeelz वर्तमान में अपनी सर्विस प्रदान कर रही है।


Refex eVeelz की योजना 2997 व्हीकल को Blu-Smart Mobility को लीज पर देने की है, जो एक प्रमुख इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है। ताकि दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में लगातार ग्रोथ और स्मूथ ऑपरेशन सुनिश्चित किया जा सके।

Gensol Engineering के MD का बयान

Gensol Engineering के मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह जग्गी ने कहा, "यह रणनीतिक सहयोग ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशन के विस्तार के लिए हमारे कमिटमेंट को दिखाता है, साथ ही Gensol के बैलेंस शीट का दबाव कम करने में भी सहायक है। हमें खुशी है कि ये वाहन Refex eVeelz जैसे सिद्ध लीडर को ट्रांसफर हो रहे हैं, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि वे हमारे साझा लक्ष्य - सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन - में योगदान देते रहें।

Gensol ने हाल ही में गुजरात के कच्छ में खावड़ा रण में RE सोलर पार्क में 275 मेगावाट सोलर पीवी परियोजना के विकास के लिए एक प्रमुख पब्लिक सेक्टर कंपनी से EPC कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया, जिसका मूल्य 1061.97 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।