Gold Price Today: सोने में गिरावट बरकरार, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक लगातार हो रहा सस्ता; चांदी की चमक भी फीकी

Gold Price Today: एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत स्थिर रही। 6 अक्टूबर की सुबह मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136740 रुपये प्रति 10 ग्राम है

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 7:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,139.89 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 6 अक्टूबर की सुबह कई शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड दोनों का भाव और कमजोर हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 149320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत स्थिर रही। इसकी वजह घरेलू मांग में कमी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,139.89 डॉलर प्रति औंस पर है। HSBC का कहना है कि सोने की कीमत पर निकट भविष्य में और दबाव पड़ सकता है। बैंक ने साल 2026 के लिए सोने की औसत कीमत का अनुमान घटाकर 4,490 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। वहीं 2027 के लिए औसत कीमत का अनुमान कम करके 4,825 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। HSBC ने यह उम्मीद भी जताई है कि कीमतें गिरने पर, खासकर 4,000 डॉलर के आसपास या उससे नीचे जाने पर, केंद्रीय बैंक फिर से सोना खरीदना शुरू कर देंगे।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136740 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149170 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 136740 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 136890 149320
मुंबई 136740 149170
अहमदाबाद 136790 149220
चेन्नई 136740 149170
कोलकाता 136740 149170
हैदराबाद 136740 149170
जयपुर 136890 149320
भोपाल 136790 149220
लखनऊ 136890 149320
चंडीगढ़ 136890 149320

FD तोड़ने पर कितना नुकसान होता है, क्या आपको ऐसा करना चाहिए? समझिए पूरा हिसाब

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट बनी हुई है। 6 अक्टूबर की सुबह चांदी देश में 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत भी स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 61.09 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।