Geojit Financial के शेयरों में 16% की दमदार रैली, एक साल में झुनझुनवाला स्टॉक ने दिया 171% रिटर्न

Geojit Financial share price: पिछले एक महीने में जियोजित फाइनेंशियल के शेयरों में 52 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 112 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 98 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 173 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

अपडेटेड Sep 03, 2024 पर 10:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paras Defence Shares: पारस डिफेंस के शेयरों में इस साल अबतक 60% की तेजी आ चुकी है

Geojit Financial share: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में आज 3 सितंबर को करीब 16 फीसदी की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 15.91 फीसदी की बढ़त के साथ 157.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 163 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई को छू लिया। यह लगातार तीसरा दिन है जब कंपनी के शेयरों में उछाल आया है। तीन दिनों में कंपनी के शेयर 22 फीसदी भाग चुके हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3,771 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 50.16 रुपये है।

Rekha Jhunjhunwala की Geojit Financial में 7.2% हिस्सेदारी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में दिग्गज निवेशक रेखा राकेश झुनझुनवाला का भी निवेश है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार जून 2024 तिमाही के अंत तक रेखा झुनझुनवाला के पास जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में 7.2 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो 1.72 करोड़ शेयरों के बराबर है। कंपनी के अन्य अहम शेयरधारकों में बीएनपी पारिबा, जियोजित के फाउंडर और MD सी.जे. जॉर्ज और केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (KSIDC) शामिल हैं।


Geojit Financial ने राइट्स इश्यू को दी है मंजूरी

जियोजित फाइनेंशियल रिटेल और इंस्टीट्यूशनल ब्रोकिंग और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी के बोर्ड ने हाल ही में राइट्स इश्यू जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी के पात्र इक्विटी शेयरधारकों को इक्विटी शेयर जारी करके 200 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

Geojit Financial के तिमाही नतीजे

जियोजित फाइनेंशियल का नेट प्रॉफिट Q1FY25 में सालाना आधार पर 107 फीसदी बढ़कर 45.81 करोड़ रुपये हो गया। इसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी सालाना 56 फीसदी बढ़कर 181.18 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने अपनी ग्रोथ का श्रेय हाइब्रिड मॉडल और टियर II और III शहरों में एक कंप्रिहेंसिव ऑफलाइन प्लेटफॉर्म को दिया।

पिछले एक महीने में जियोजित फाइनेंशियल के शेयरों में 52 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 112 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 98 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 173 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है। इसके अलावा, पिछले 5 सालों में इसके निवेशकों को 485 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।