German Green Steel IPO Listing: निवेशक मायूस, शेयर बढ़त में लिस्ट होकर 8% तक लुढ़का

German Green Steel IPO Listing: IPO 30.42 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.91 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 56.77 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 23.98 गुना सब्सक्राइब हुआ

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 10:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 139 रुपये प्रति शेयर था।

जर्मन ग्रीन स्टील एंड पावर की 5 अक्टूबर को शेयर बाजार में शुरुआत हल्की बढ़त में हुई। लेकिन फिर शेयर लाल निशान में आ गया। शेयर बीएसई पर 3 प्रतिशत से ज्यादा गेन के साथ 143.50 रुपये और एनएसई पर 2 प्रतिशत बढ़त के साथ 142 रुपये पर लिस्ट हुआ। तुरंत ही शेयर में 8 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 139 रुपये प्रति शेयर था। IPO 303.90 करोड़ रुपये का था और 30.42 गुना भरा था।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 21.91 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 56.77 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 23.98 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी ने इश्यू की ओपनिंग से पहले 91.17 करोड़ रुपये जुटाए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।