GHV Infra Projects Share Price: कंपनी को मिला ₹815 करोड़ का नया कॉन्ट्रैक्ट, खुलते ही 4% तक चढ़ा शेयर

GHV Infra Projects Share Price: इससे पहले 14 अप्रैल को कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने डक्टर अमेरिकाज इंक के साथ एक EPC कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसका मूल्य लगभग 840 करोड़ रुपये है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 4:34 PM
Story continues below Advertisement
GHV Infra Projects को मिले नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंस्ट्रक्शन 30 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।

GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 16 अप्रैल को सुबह के कारोबार में तेजी है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत बढ़त के साथ खुला और 327.90 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर फ्लैट नोट पर 315.65 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसने APCO Infratech Private Limited के साथ एक कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह महाराष्ट्र में रोड बनाने और अन्य कई सिविल कामों के लिए है। कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 815 करोड़ रुपये है। कंस्ट्रक्शन 30 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है।

एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि यह एक EPC (इंजीनियरिंग, खरीद और कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्ट है। साथ ही यह ट्रांजेक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन नहीं है। इससे पहले 14 अप्रैल को कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने डक्टर अमेरिकाज इंक के साथ एक EPC कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह वर्साय, ओहियो, USA में स्थित एक रिन्यूएबल नेचुरल गैस (RNG) और फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट (DUCTOR RNG प्रोजेक्ट– “DRAKE”) को पूरा करने के लिए है।

इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत प्रोजेक्ट फैसिलिटी विकसित करने के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, खरीद, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, टेस्टिंग और संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू EPC कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, इसका मूल्य लगभग 840 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि लगभग 24 महीने है।


GHV Infra Projects का शेयर एक साल में 300 प्रतिशत मजबूत

GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का मार्केट कैप 2200 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 2 सप्ताह में 16 प्रतिशत और 3 महीनों में 36 प्रतिशत चढ़ा है। एक साल में इसकी वैल्यू 330 प्रतिशत बढ़ी है। 2 साल में यह 8200 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 70.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 127.71 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा 6.48 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वित्त वर्ष 2025 के दौरान GHV इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 184.89 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 17.15 करोड़ रुपये रहा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।